रैयांपुर में आग लगने से एक घर जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
रैयांपुर में आग लगने से एक घर जलकर राख

रैयांपुर में आग लगने से एक घर जलकर राख

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र के तैयबपुर पंचायत के रैयांपुर गांव में मंगलवार को अचानक आग लग जाने से जलावन घर जलकर खाक हो गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सहुर आलम का जलावन घर जलकर राख हो गया है. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया नहीं जाता तो दर्जनों आवासीय घर आग की चपेट में आ जाता. अग्नि कांड की सूचना पर पैक्स अध्यक्ष अफरोज आलम घटना स्थल पहुंच कर क्षति का आंकलन करते हुए आपदा फंड से उचित मुआवजा देने की मांग की है.ग्रामीणों के सहयोग से समय पर आग में काबू नहीं पाया जाता तो आवासीय घर भी आग की चपेट में आ सकता था. यहां सभी अत्यंत गरीब परिवार है. आफरोज आलम, बाबूल, नवाजिश, महीबुल, नजाकत आदि ने पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन