समेली में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Updated at : 29 Mar 2026 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
समेली में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

समेली में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन

समेली प्रखंड के ठाकुर स्थान विशनीचक ,समेली परिसर में रामनवमी के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा तीन दिवसीय पूजा कार्यक्रम का समापन हुआ. भव्य शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें हजारों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए. शोभा यात्रा का शुभारंभ समेली ठाकुर स्थान विशनीचक चांदपुर से प्रारंभ होकर चैती दुर्गा मंदिर, प्रखंड परिसर होते हुए अस्पताल चौक,चांदनी चौक, चकला मौला नगर, खैरा सत्संग मंदिर व सलेमपुर होते हुए समेली मंदिर परिसर पहुंचकर समापन किया. श्रद्धालुओं के द्वारा एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम के नारे से इलाका गुंजायमान हुआ. रैली में मोटरसाइकिल जुलूस भी निकाली गई. वहीं प्रखंड क्षेत्र के सभी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है तथा पूजा पाठ की विशेष तैयारी की गई है. चौक चौराहे पर भी विशेष सजावट की गई है साथ ही हर जगह भगवा झंडा लगाया गया है. युवाओं में खाता उत्साह देखा गया. इस पूरे शोभायात्रा में पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार सदल बल रैली की निगरानी करते दिखे, शोभा यात्रा में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष गंगेश झा, उपाध्यक्ष अमन पोद्दार ,प्रखंड संयोजक जोशी यादव, गौ रक्षा प्रमुख रितेश कुमार, प्रखंड मंत्री सोनू कुमार, सौरभ गुप्ता, आशीष यादव, राज सौरभ, मिथुन चौरसिया, सुनील कुमार शर्मा, सत्यम झा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन