हरिपुर महदिया में बूढ़ी माता की पूजा अर्चना को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी

Updated:
विज्ञापन
हरिपुर महदिया में बूढ़ी माता की पूजा अर्चना को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी

हरिपुर महदिया में बूढ़ी माता की पूजा अर्चना को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित हरिपुर महमदिया गांव में शुक्रवार को बूढ़ी माता की पूजा अर्चना को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, शंकर लाल साह ने बताया कि बूढ़ी माता भगवती की पूजा अर्चना को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा हरिपुर महमदिया गांव से चलकर कालसर पोखर टोल में जल भरकर पुनः हरिपुर महमदिया गांव पूजा स्थल पहुंचकर समाप्त हुई. शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर मां भगवती के जयकारा के साथ चल रही थी. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने बताया कि यह पूजा की परंपरा पूर्वजों से चली आ रही है. जिस परंपरा को आज भी कायम रखते हुए बड़े विधि विधान से मां भगवती की पूजा की गयी. मां भगवती से पूरे गांव सहित क्षेत्रों की सुख-समृद्धि की कामना की गयी. शोभायात्रा को लेकर पूरे गांव का माहौल भक्ति में बना रहा. बताया गांव में सुख समृद्धि बनी रहे. जिसको लेकर कलश शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा दौरान मां भगवती की जयकारा से पुरा क्षेत्र गुंजायमान रहा. गौतम कुमार, मिथिलेश रजक, राजू साह, शंकर साह, विकास साह, अनिल साह, गिरी रजक, दीपक साह, बिना देवी, सोनी देवी, गरीब लाल भगत, लखन यादव सहित सैकड़ो की संख्या में युवतियां, महिलाएं व आयोजनकर्ताआदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन