दावत ए इफ्तार में गंगा जमनी तहजीब की दिखी झलक

Published by :RAJKISHOR K
Published at :23 Mar 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
दावत ए इफ्तार में गंगा जमनी तहजीब की दिखी झलक

दावत ए इफ्तार में गंगा जमनी तहजीब की दिखी झलक

विज्ञापन

बलिया बेलौन कांग्रेस कार्यकर्ता के सहयोग से रविकर को आरडीएस कॉलेज सालमारी प्रांगण में प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता आफताब आलम, जिला कार्डिनेटर कंचन दास ने माहे रमजान के मुबारक मौके पर दावत ए इफ्तार का आयोजन कर आपसी प्रेम, भाईचारा को बढ़ावा दिया. कहा, देश की असल खुबसूरती सभी जाति के लोग सभी पर्व को आपस में मिल कर मनाने से है. इफ्तार पार्टी में सैकड़ों लोग मौजूद थे. लोगों ने एक दूसरे को रमजानुल मुबारक की बधाई दी. दावत ए इफ्तार में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ साथ बड़ी संख्या में अगल बगल लोग एवं रोजेदार शरीक हुए. कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव, जिला उपाध्यक्ष हाजी मरगुबूल हक ने कहा, देश में नफरत की राजनीति के बीच आपसी सौहार्द के लिए दावत ए इफ्तार का आयोजन अच्छी पहल है. कहा, देश की एकता अखंडता के लिए आपसी प्रेम भाईचारा जरूरी है. आफताब आलम ने दावत ए इफ्तार में शरीक सभी गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए रमजानुल मुबारक का मुबारक बाद देते हुए कहा की यह पाक महीना है. रहमत और बरकत वाला महीना है. इस मौके पर सभी लोगों ने देश की तरक्की, अमन शांति, भाईचारा के लिए दुआ मांगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन