एसआई के सेवानिवृत्त पर दी गयी विदाई

एसआई के सेवानिवृत्त पर दी गयी विदाई
प्राणपुर प्राणपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो की अध्यक्षता में विदाई समारोह आयोजित कर एसआई किशोर कुमार शर्मा को विदाई दी गयी. जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष लड्डू सिंह, मुखिया मुजाहिद आलम, पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रमोद कुमार मेहता, समाजसेवी इस्लाम अंसारी ने कहा कि किशोर कुमार शर्मा सामाज के साथ जुड़े रहते थे. ग्रामीण,समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, बुद्धि जीवी सभी लोग इनके आचरण से काफी खुश थे. पुलिस का रोब कभी नहीं दिखाया. पुलिस अवर निरीक्षक किशोर कुमार शर्मा ने कहा कि 1986 में मुंगेर जिला में पदभार ग्रहण किया था. इसके बाद स्थानांतरण कटिहार, पूर्णिया, पटना, नवादा इनके बाद अंतिम समय में गृह जिला कटिहार के प्राणपुर थाना से सेवानिवृत किया गया. मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक, नवल किशोर यादव, सुरेन्द्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार शर्मा, रमेश कुमार यादव के साथ दर्जनों समाजसेवी एवं ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










