टेंपो की ठोकर से चार वर्षीया बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन

लोगों ने ड्राइवर को बनाया बंधक, टेंपो में की तोड़फोड़ हसनगंज (कटिहार) : प्रखंड क्षेत्र के कालसर पंचायत स्थित कबैया गांव में शनिवार को गुलाबबाग मंडी जा रही थ्री व्हीलर माल वाहक वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीया संजू कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी. उग्र ग्रामीणों ने ड्राइवर को बंधक […]

विज्ञापन

लोगों ने ड्राइवर को बनाया बंधक, टेंपो में की तोड़फोड़

हसनगंज (कटिहार) : प्रखंड क्षेत्र के कालसर पंचायत स्थित कबैया गांव में शनिवार को गुलाबबाग मंडी जा रही थ्री व्हीलर माल वाहक वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीया संजू कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी. उग्र ग्रामीणों ने ड्राइवर को बंधक बना कर गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी. मौके पर पहुंची हसनगंज पुलिस ने गाड़ी व ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया. बच्ची के पिता दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सड़क के किनारे उनकी बच्ची
टेंपो की ठोकर..
.
पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी कि अचानक हसनगंज बाजार की ओर से आ रहे अनियंत्रित टेंपो ने मासूम बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही बच्ची की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ जितेंद्र कुमार, बीसीओ अभय कुमार, मुखिया राजेंद्र उरांव, समिति प्रतिनिधि श्रीलाल उरांव, रामपुर मुखिया विजय कुमार साह, पूर्व मुखिया उस्मान गनी जगन्नाथपुर,बच्चु झा, रामानुज भगत, कृष्णा प्रसाद सिंह, मिथिलेश कुमार रजक आदि मौके पर पहुंचे व उग्र ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया. पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजे मिलने का आश्वासन दिया गया. उग्र ग्रामीणों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की. सूचना पर पहुंची मुफस्सिल, डंडखोरा, रौतारा थाना की पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों पर काबू पाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन