इधर हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर

Updated:
विज्ञापन

कदवा (कटिहार) : थाना क्षेत्र के कुम्हड़ी निवासी स्व विनोद कुमार मंडल के इकलौते पुत्र 19 वर्षीय अभिजीत आनंद उर्फ टिक्कू मंडल की सड़क हादसे में शुक्रवार की रात मौत हो गयी. टिक्कू मंडल के साथ बाइक पर सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया […]

विज्ञापन

कदवा (कटिहार) : थाना क्षेत्र के कुम्हड़ी निवासी स्व विनोद कुमार मंडल के इकलौते पुत्र 19 वर्षीय अभिजीत आनंद उर्फ टिक्कू मंडल की सड़क हादसे में शुक्रवार की रात मौत हो गयी. टिक्कू मंडल के साथ बाइक पर सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना शुक्रवार की रात लगभाग 10 बजे की बतायी जाती है. अभिजीत आनंद उर्फ टिक्कू मंडल, अखिलेश मंडल (21), अरविंद मंडल तीनों बाइक से घर आ रहे थे. इसी बीच रिंगा पुल

इधर हादसे में…
से कुछ ही दूरी पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटनास्थल पर ही अभिजीत की मौत हो गयी, वहीं बाइक पर पीछे बैठे कुम्हड़ी निवासी अखिलेश व अरविंद मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लाया गया, जहां से दोनों को कटिहार रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. उधर हादसे की खबर जैसे गांव पहुंची, घर-गांव में कोहराम मच गया.
पिता के निधन के बाद मां का था एक मात्र सहारा
अभिजीत के पिता के निधन के बाद मां अर्चना देवी को बेटे का ही सहारा था. बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां अर्चना पछाड़ खा कर गिर पड़ीं. वहीं अभिजीत की दोनों बहने 14 वर्षीया समीक्षा व 11 वर्षीया मीनाक्षी की स्थिति बदहवास जैसी हो गयी थी. आस-पड़ोस की महिलाएं उन्हें संभालने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन उन्हें भी ये दुख सहन नहीं हो रहा था. अभिजीत की मौत की खबर जिसने भी सुनी उसके घर की तरफ दौड़ पड़ा. सब यही कह रहे थे कि भगवान इतना निर्दयी कैसे हो सकता है. पहले पति काे छीन लिया और अब इकलौते बेटे को भी मां से जुदा कर दिया. अभिजीत के घर लोगों का तांता लगा हुआ था. सभी परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे हुए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन