अस्पतालों में न दवा है और न चिकित्सक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
असंतोष. मांगों को ले भाजपा ने दिया धरना कटिहार : समाहरणालय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की ओर से 11 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को धरना दिया गया. धरना की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज राय ने करते हुए कहा कि किसानों को फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिल रहा है. अस्पताल में […]
विज्ञापन
असंतोष. मांगों को ले भाजपा ने दिया धरना
कटिहार : समाहरणालय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की ओर से 11 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को धरना दिया गया. धरना की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज राय ने करते हुए कहा कि किसानों को फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिल रहा है. अस्पताल में दवा नहीं, चिकित्सक भी नहीं है. मरीज का इलाज नहीं हो रहा है. सिर्फ रेफर का खेल हो रहा है. इससे गरीब मरीजों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इलाज के अभाव में गरीब दम तोड़ रहे हैं. घोटाला कर रहे मंत्रियों को बर्खास्त नहीं किया जा रहा है. विद्यालय, महाविद्यालय में पठन-पाठन का हाल बेहाल है. अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं
. इन सभी बातों पर मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं. धरना को संबोधित करते हुए सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिजली बिल में हो रहे घोटाले का निष्पक्ष जांच होना चाहिए. क्योंकि लोग बढ़ते बिजली बिल से त्रस्त हैं. प्राणपुर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि शिक्षा में हो रहे घोटाले की निष्पक्ष जांच नहीं हुआ तो भाजपा आंदोलन के माध्यम से सरकार का विरोध करेगी. पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण ठाकुर ने कहा कि बिहार सरकार फेल हो गयी है. शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है. आंगनबाड़ी केंद्र पैसों के अभाव में बंद हो रहे हैं. भाजपा नेता राम यादव ने कहा कि बिहार सरकार सिर्फ शराबबंदी का नाटक कर रही है. जबकि शराब बिहार में जगह-जगह मिल रही है. सरकार कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है. धरना के माध्यम से जिला पदाधिकारी को मांग पत्र देते हुए मांग किया गया कि उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, राजद अध्यक्ष लालू यादव एवं उनके परिवार के लोगों द्वारा बेनामी जमीन घोटाले पर जांच हो, प्रदेश व जिले में बढ़ते अपराधिक घटनाओं पर रोकथाम हो, विद्युत विभाग द्वारा गलत विद्युत बिल के कारण विद्युत उपभोक्ताओं को हो रही आर्थिक व मानसिक परेशानी से निजात दिलाया जाय इत्यादि मांग शामिल है. इस मौके पर पूर्व विधायक महेश पासवान, प्रो जगदीश चंद्र, जिला उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, कमलेश्वरी प्रसाद मंडल, बबन कुमार झा, रामनाथ पांडेय, पप्पू ,मनोज सरकार, ओम प्रकाश यादव, नीतू चौधरी, मुकेश पासवान, गजेंद्र नाथ पाठक, दिनेश मोहन ठाकुर, सौरभ मालाकार, बबलू गुप्ता, शिव शंकर सरकार, दर्शन ठाकुर, जितेंद्र सिंह, भोला गुप्ता समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










