ट्रेन की चपेट में आने से व्यवसायी की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मृत जयराम मेघानी विनोदपुर के रहने वाले थे कटिहार : कटिहार- बरौनी रेलखंड पर ट्रेन के चपेट में आने से व्यवसायी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ घटना स्थल गौशाला राम सभा पहुंची. मृत की शिनाख्त नगर थाना क्षेत्र के विनोदपुर निवासी जयराम मेघानी (65) के रूप में हुई. इसके […]
विज्ञापन
मृत जयराम मेघानी विनोदपुर के रहने वाले थे
कटिहार : कटिहार- बरौनी रेलखंड पर ट्रेन के चपेट में आने से व्यवसायी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ घटना स्थल गौशाला राम सभा पहुंची. मृत की शिनाख्त नगर थाना क्षेत्र के विनोदपुर निवासी जयराम मेघानी (65) के रूप में हुई. इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गयी. पुलिस ने उनके पुत्र के बयान पर यूडी केश दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जय राम मेघानी नित्य मार्निंग वाक को जाते थे.
मंगलवार को भी घर से वह मार्निं वाक को निकले. सुबह के तकरीबन दस बजे परिजनों को सूचना मिली कि उनकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही मृत जयराम के पुत्र बंटी व सन्नी गोशाला रामसभा पहुंचे व कटिहार- बरौनी रेलवे ट्रैक के समीप पड़े शव की पहचान अपने पिता के रूप में की. इधर जयराम की मौत की सूचना पाकर परिजनों व खासकर पत्नी का रो रो कर बुरा हाल था. जयराम की मौत की सूचना जिसे भी मिली व उनके घर की तरफ बढ़ चला.
इधर डिप्टी मेयर मंजूर खां, वार्ड आयुक्त विमल सिंह बेगानी सहित कई जनप्रतनिधि सदर अस्पताल पहुंचे व शोक जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया. जीआरपी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गरीब नवाज एक्सप्रेस की चपेट में आने से व्यवसायी की मौत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










