मछली के लिए जाल लगा रहा था, हुई मौत
कोढ़ा : थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत के हाजी अकिमुद्दीन टोला में शनिवार सुबह वज्रपात से 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मो लुकमान अली शनिवार सुबह 7:00 बजे के लगभग घर से कुछ ही दूरी पर मछली मारने के लिए जाल को धार में लगा रहा था. इस बीच वज्रपात हुई और उसकी […]
कोढ़ा : थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत के हाजी अकिमुद्दीन टोला में शनिवार सुबह वज्रपात से 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मो लुकमान अली शनिवार सुबह 7:00 बजे के लगभग घर से कुछ ही दूरी पर मछली मारने के लिए जाल को धार में लगा रहा था. इस बीच वज्रपात हुई और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना पर सीओ प्रवीण कुमार वत्स व मुखिया पीड़ित
परिवार के घर पहुंचे. पीड़ित परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. मृत लुकमान को पांच पुत्रियां व दो पुत्र हैं. घटना के बाद से पत्नी बीबी नरकस व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था. सीओ ने बताया कि पीड़ित परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. घटना की सूचना आपदा विभाग को दे दी गयी है. नियमानुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










