अलग-अलग जगहों से तीन शराबी व तीन ताड़ी विक्रेता धराये

Updated:
विज्ञापन

कटिहार: उत्पाद अधीक्षक अरूण मिश्रा के नेतृत्व में कटिहार में छापेमारी कर उत्पाद पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के एफसीआई चौक पर छापेमारी कर मो फिरोज को सात लीटर ताड़ी और साबिर अली को 19 लीटर ताड़ी के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया से नरेश चौधरी को 14 लीटर ताड़ी, […]

विज्ञापन
कटिहार: उत्पाद अधीक्षक अरूण मिश्रा के नेतृत्व में कटिहार में छापेमारी कर उत्पाद पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के एफसीआई चौक पर छापेमारी कर मो फिरोज को सात लीटर ताड़ी और साबिर अली को 19 लीटर ताड़ी के साथ गिरफ्तार किया है.

वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया से नरेश चौधरी को 14 लीटर ताड़ी, कपिल देव साह को 13 लीटर ताड़ी, विनोद साह को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

सहायक थाना क्षेत्र के ओटीपाड़ा से सूखदेव साह, संत कॉलोनी से सुभाष कुमार सिंह, हिता सिंह को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस छापेमारी अभियान में उत्पाद पुलिस निरीक्षक कृष्ण मुरारी सिंह, अवर निरीक्षक मो सिराज सहित अन्य उत्पाद पुलिस शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन