दो लड़कियों में हुआ प्यार, घरवालों के रोकने पर घर से हो गयीं फरार

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : एक लड़की ने दूसरे लड़की से प्यार की बात सामने आयी़ इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाकर घर से फरार हो गयीं. इसके दोनों परिवारों के बीच ठन गयी है. सहायक थाने के नयाटोला में मंगलवार को एक युवती के पिता ने सहायक थाने में आवेदन दिया था. […]

विज्ञापन
कटिहार : एक लड़की ने दूसरे लड़की से प्यार की बात सामने आयी़ इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाकर घर से फरार हो गयीं. इसके दोनों परिवारों के बीच ठन गयी है. सहायक थाने के नयाटोला में मंगलवार को एक युवती के पिता ने सहायक थाने में आवेदन दिया था. आवेदन पर जब सहायक थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो दोनों घर को लौट आयीं. दोनों लड़कियों में से एक ने कहा कि वह एक दूसरे से प्यार करती हैं तथा दोनों साथ-साथ अपना जीवन निर्वाह करना चाहती हैं. इस बात को लेकर दोनों लड़कियों के परिजनों के आपस में ही भिड़ने की स्थिति उत्पन्न हो गयी. दोनों लड़कियों को समझा-बुझा कर अपने-अपने घर भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन