चार साल से जमे अधिकारी हटेंगे

Updated:
विज्ञापन

रेल महाप्रबंधक ने कटिहार रेल मंडल का किया निरीक्षण, कहा एनएफ रेलवे में 2020 तक 404 मानव रहित फाटक का होगा निर्माण कटिहार : एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक चाहते राम ने कहा कि रेलवे में संवेदनशील पदों पर पिछले चार साल से कुंडली मार जमे अधिकारियों को हटाया जायेगा. सभी का लिस्ट तैयार किया जा […]

विज्ञापन

रेल महाप्रबंधक ने कटिहार रेल मंडल का किया निरीक्षण, कहा

एनएफ रेलवे में 2020 तक 404 मानव रहित फाटक का होगा निर्माण
कटिहार : एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक चाहते राम ने कहा कि रेलवे में संवेदनशील पदों पर पिछले चार साल से कुंडली मार जमे अधिकारियों को हटाया जायेगा. सभी का लिस्ट तैयार किया जा रहा है. श्री राम ने कहा कि वर्ष 2020 तक एनएफ रेलवे जोन में अवस्थित 404 रेलवे मानव रहित फाटक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा. इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है.
चार साल से…
इसके साथ ही जहां-जहां रेल ओवर ब्रिज सड़क के ऊपर से बनना है. वहां भी काम जल्द ही होगा. उनहोंने कहा कि रेलवे के अलावा इस मद में बिहार सरकार को भी राशि का अंश देना है. लेकिन इसमें थोड़ी कठिनाई आ रही है. जिसकी वजह से कई ओवर ब्रिज का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है. उन्होंने गोशाला रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज के निर्माण के संबंध में कहा कि इसका रिवाइज कोटेशन आ चुका है. जल्द ही उस पर काम होगा.
कमियों की लिस्ट बना कर देने को कहा
महाप्रबंधक चाहते राम ने शनिवार को कटिहार रेलवे स्टेशन सहित रेल मंडल क्षेत्र के कई रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ रेलवे के कई अधिकारी साथ चल रहे थे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये. रेलवे कॉलोनी के विपरित स्थित कॉलाेनी की बेहद खराब स्थिति देख जीएम भड़क गये. कॉलोनी में रहनेवाले रेलवे स्टाफ को क्वार्टर से बुला कर समस्या को सुना और कई निर्देश दिये. इमरजेंसी कॉलोनी में रहनेवाले रेलकर्मी के परिजनों से सुविधाओं से अवगत हुए. निरीक्षण के दौरान फैली अव्यवस्थाओं को देखकर संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिये. वापस लौटने के दौरान महिलाएं रेल महाप्रबंधक को अपना दुखड़ा सुनाने लगी. महिलाओं की समस्याओं से अवगत होकर निवारण के लिये संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया. इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर बने मधुबनी कला सांस्कृतिक पेंटिंग की सराहना की. मॉडल स्टेशन के निरीक्षण में आरपीएफ बैरक की साफ-सफाई व विधि व्यवस्था से रूबरू हुए. आरपीएफ कमांडेंट मो शाकिब को निर्देश देते हुये कहा कि यदि कोई कमी है तो उनका लिस्ट बना कर दें. वहां उपस्थित अधिकारी ने बैरक के बगल में स्थित वाटर साइकिल के बारे में बताया की इस पानी का उपयोग रेल की साफ सफाई में किया जाता है. मॉडल स्टेशन के साफ सफाई को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया. प्लेटफार्म संख्या एक की ओर मौजूद साइकिल स्टैंड व उपस्थित रिक्शा चालकों से उन्होंने बात की.
मचा रहा हडकंप
जीएम के दौरे को लेकर रेलवे के अधिकारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही. सभी स्थानों पर साफ-सफाई के साथ-साथ अतिक्रमण को हटा दिया गया था. रेलवे अधिकारियों ने जीएम को भटकाने के लिए निरीक्षण का रूट तैयार किया था. उसी में उन्हें निरीक्षण कराकर खानापूर्ति करनी थी. लेकिन जीएम दूसरे स्थानों पर चले गये. जहां किसी तरह की कोई तैयारी नहीं थी. वहां की अवस्था देखकर जमकर रेल अधिकारियों को फटकार लगायी और सुधार का निर्देश दिया. इस दौरान उनके डीआरएम उमाशंकर सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारी साथ थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन