भाई व भावो की नशे में की पिटाई, हुए घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
वारदात. शराबी का विरोध करना पड़ा महंगा कटिहार : एक ओर बिहार में मद्य निषेध को लेकर उत्पाद विभाग लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं दूसरी ओर खुलेआम शराब के नशे में धुत होकर एक ही परिवार में शराब का विरोध करने पर बड़ा भाई ने छोटे भाई व उसकी पत्नी को बुरी तरह से […]
विज्ञापन
वारदात. शराबी का विरोध करना पड़ा महंगा
कटिहार : एक ओर बिहार में मद्य निषेध को लेकर उत्पाद विभाग लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं दूसरी ओर खुलेआम शराब के नशे में धुत होकर एक ही परिवार में शराब का विरोध करने पर बड़ा भाई ने छोटे भाई व उसकी पत्नी को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया. शराब पीना व शराब बेचने का विरोध करना एक महिला व उसके पति को काफी महंगा पड़ गया. उसके ही बड़े भाई ने अपने छोटे भाई व उसकी पत्नी को बुरी तरह से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला अपने पति के साथ नगर थाना पहुंची. नगर थानाध्यक्ष ने घायल महिला व उसके पति को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के ड्राइवर टोला निवासी रेलवे कर्मी रंजन चौधरी की पत्नी रेणु ने अपने भैंसुर के द्वारा शराब पीकर बच्चों को अभद्र भाषा से बात करते देख उसका विरोध किया. इस पर भैंसुर चंदन चौधरी ने रेणु पर जानलेवा हमला कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज को पहुंचे रेणु ने बताया कि बड़े भाई उसके बच्चों से अभद्र तरीके से बात कर रहे थे साथ ही वह नशे में थे. जिस बात को लेकर उसने अपने भैंसुर को कहा कि वह बच्चों से अभद्रता व गाली गलौज से बात न करे. इस बात को लेकर भैंसुर ने उसका गला दबाकर उसे मारने का प्रयास करने लगा. जब पीड़िता ने भैंसुर के हाथ को झटका दे दिया तो उसने रड से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. जब पति रंजन घर पहुंचा और अपनी पत्नी को लहूलुहान देखकर अपने भाई से बात करने गया तो चंदन ने उसे भी पीट कर प्रहार कर दिया. वहीं घायल रंजन ने कहा कि उसका बड़ा भाई घर से ही शराब बिक्री का कार्य करता है साथ ही घर में भी लोगों को शराब पिलाता है. इस बात का विरोध करने पर अक्सर मारपीट पर उतारू हो जाता है. वहीं घटना बाबत नगर थाना पुलिस ने घायल महिला व उसके पति का बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










