शराबी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : नशे में धुत एक चालक को पुलिस निरीक्षक ने गिरफ्तार कर सहायक थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. बताते चले कि बिहार में पूर्ण शराब बंद की घोषणा को नौ माह हो गयी . सात निश्चय यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने शराब बंदी को लेकर बिहार के एक छोड़ से […]

विज्ञापन

कटिहार : नशे में धुत एक चालक को पुलिस निरीक्षक ने गिरफ्तार कर सहायक थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. बताते चले कि बिहार में पूर्ण शराब बंद की घोषणा को नौ माह हो गयी . सात निश्चय यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने शराब बंदी को लेकर बिहार के एक छोड़ से दूसरे छोड़ तक मानव शृंखला का भी आयोजन किया फिर भी बिहार में शराबियों को शराब उपलब्ध हो रही है . कटिहार जिले में उत्पाद विभाग नित्य छापेमारी कर शराबी व तस्करों को दबोच रही है बावजूद जिले में

आसानी से शराब मिल रही है. जिसका जीता जागता उदाहरण कटिहार के व्यस्ततम मार्ग जीआरपी चौक की है. जहां एक स्कार्पियो चालक शराब के नशे में इस कदर धुत था कि वह अपनी गाड़ी नहीं चला पा रहा था. अंतत: इसकी सूचना पुलिस निरीक्षक रीता कुमारी को हुई. सूचना के आधार पर सहायक थाना पुलिस जीआरपी चौक पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. उक्त चालक की पहचान ललियाही निवासी संजीव शर्मा के रूप में की गयी है.

उसने इस कदर शराब पी रखी थी कि वह चल नहीं पा रहा था. पुलिस सहारा देकर सदर अस्पताल लेकर गयी. जहां उसका मेडिकल टेस्ट किया गया. जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने पर सहायक थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपित के विरुद्ध सहायक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन