दारोगा जी ! नशे में पति करते हैं मारपीट
आजमनगर : आजमनगर थाना क्षेत्र में पति की ओर से शराब के नशे में प्रताड़ित करने का मामला आजमनगर थाने में दर्ज होने का मामला प्रकाश में आया है. मामला थाना क्षेत्र के आलमपुर पंचायत का है. पीड़िता ललिता देवी ने आजमनगर पुलिस में दिये आवेदन में बताया है कि संजय रविदास से लगभग नौ […]
आजमनगर : आजमनगर थाना क्षेत्र में पति की ओर से शराब के नशे में प्रताड़ित करने का मामला आजमनगर थाने में दर्ज होने का मामला प्रकाश में आया है. मामला थाना क्षेत्र के आलमपुर पंचायत का है. पीड़िता ललिता देवी ने आजमनगर पुलिस में दिये आवेदन में बताया है कि संजय रविदास से लगभग नौ वर्ष पूर्व शादी हुई और तीन बच्चे भी हुए. नौ वर्ष से लगातार पति पर शराब के नशेे में धुत होकर मारपीट करते थे और मायके से रुपये लाने का दबाव दे रहे थे.
इसके बाद बीते 14 फरवरी की शाम सात बजे शराब पीकर मारपीट कर घायल कर दिया. तंग आकर अंततः आजमनगर पुलिस में आवेदन दिया है. इस बाबत आजमनगर थाना प्रभारी सह निरीक्षक चंद्र प्रकाश ने बताया कि मामले को लेकर थाना कांड संख्या 78/17 दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










