यूपी में भाजपा को पूर्ण बहुमत : शाहनवाज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कटिहार : महागंठबंधन की सरकार बिहार में नाम की है. गंठबंधन कामचलाऊ है. उक्त बातें भारत सरकार के पूर्व मंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कटिहार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि यह महागंठबंधन खुद की चिंता करने वाला गंठबंधन है. सुबह से शाम तक रघुवंश सिंह कुछ […]
विज्ञापन
कटिहार : महागंठबंधन की सरकार बिहार में नाम की है. गंठबंधन कामचलाऊ है. उक्त बातें भारत सरकार के पूर्व मंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कटिहार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि यह महागंठबंधन खुद की चिंता करने वाला गंठबंधन है. सुबह से शाम तक रघुवंश सिंह कुछ बोलते हैं और लालू प्रसाद कुछ बोलते हैं.
वहीं गंठबंधन के अशोक चौधरी भी अलग राग अलापते हैं. यह कैसा महागंठबंधन है. पूर्व मंत्री श्री शाहनवाज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रविवार को वोटिंग हुई है. इसमें एकतरफा वोटिंग भाजपा के पक्ष में हुई है. जनता ने मन बना लिया है. अबकी बार 300 के पार होगा. उन्होंने कहा कि यूपी की अखिलेश सरकार ने नाकामयाबी छुपाने के लिए पारिवारिक झगड़ा किया और अब राहुल के साथ मिलकर सिर्फ बीजेपी को हराने में लगे हैं.
तीन चरणों की वोटिंग में बात सामने आ गयी है कि बीजेपी को बहुमत मिल रहा है. उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत से जीत रही है. श्री हुसैन ने कहा की कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार प्रोफेसर जगदीश चंद्रा को वोट देकर भाजपा के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया. मौके पर विधायक तारकिशोर प्रसाद, पूर्व एमएलसी राजवंशी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, भाजपा नेता वीरेंद्र यादव, पप्पू गुप्ता, गजेंद्र नाथ यादव इत्यादि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










