चिकित्सक की लापरवाही से प्रसूता की मौत

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में एक बार फिर चिकित्सक की लापरवाही से एक प्रसूता की मंगलवार की शाम को मौत हो गयी. घटना के विरोध में परिजनों ने जम कर हंगामा किया. मनिहारी प्रखंड के बंगरी गांव निवासी किशनमाल अपनी पत्नी गीता देवी का प्रसव कराने के लिए पहले मनिहारी अनुमंडल अस्पताल […]

विज्ञापन

कटिहार : सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में एक बार फिर चिकित्सक की लापरवाही से एक प्रसूता की मंगलवार की शाम को मौत हो गयी. घटना के विरोध में परिजनों ने जम कर हंगामा किया. मनिहारी प्रखंड के बंगरी गांव निवासी किशनमाल अपनी पत्नी गीता देवी का प्रसव कराने के लिए पहले मनिहारी अनुमंडल अस्पताल गये थे. वहां चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां से वह अपनी पत्नी का प्रसव कराने सदर अस्पताल शाम करीब 6.45 बजे पहुंचे और

चिकित्सक की लापरवाही…
प्रसव वार्ड में भरती करा दिया. पति का आरोप है कि चिकित्सक ने मरीज को देखने तक की जहमत नहीं उठायी. नर्स ने देखा जरूर लेकिन किसी तरह की कोई दवा, सूई आदि नहीं दी. आारोप है कि अस्पताल में महिला मरीज को बेड तक मुहैया नहीं कराया गया. जमीन पर ही इस ठंड में सुला दिया गया था. परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक यदि इलाज करते तो मौत नहीं होती.
मरीज का नाम लिखे बिना ही कर दिया रेफर : मृतका के पति किशनमाल ने कहा कि अचानक चिकित्सक ने कहा कि इनकी स्थिति ठीक नहीं है यहां प्रसव करना संभव नहीं है और मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने को कह दिया. यह कहते ही पति सहित अन्य परिजन ले जाने के लिए जमीन पर से मरीज को उठा ही रहे थे कि उसकी मौत हो गयी. प्रसूता के साथ रही आशा कृष्णा देवी ने बताया कि इस महिला का छठा प्रसव था. उन्होंने कहा कि हमलोग समय से पहले ही अस्पताल पहुंच गये थे.
लेकिन इलाज नहीं होने की वजह से मौत हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि जब मरीज को रेफर किया गया तो चिकित्सक ने पूर्जे पर मरीज का नाम लिखे बिना ही रेफर कर दिया. इससे बड़ी लापरवाही क्या हो सकती है. परिजनों ने कहा कि चिकित्सक की लापरवाही से एक साथ पांच बच्चे अनाथ हो गये. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. परिजनों व अस्पताल में उपस्थित मरीज व परिजनों ने जमकर हो हंगामा किया और चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की.
सदर अस्पताल की घटना
परिजनों ने अस्पताल में जम कर किया हंगामा
मरीज की हालत पहले से थी खराब
सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक अनामिका सिंह ने कहा कि मरीज की स्थिति पहले से खराब थी. उसके शरीर में ब्लड की कमी थी. इसके साथ ही कई अन्य परेशानी थी. जिसके कारण यहां प्रसव होना मुश्किल था. उसे बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया था. ले जाने के दौरान मौत हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन