बलिया बेलौन थाना में 933 लीटर जब्त देशी, विदेशी शराब किया गया नष्ट

Updated:
विज्ञापन
बलिया बेलौन थाना में 933 लीटर जब्त देशी, विदेशी शराब किया गया नष्ट

बलिया बेलौन थाना में 933 लीटर जब्त देशी, विदेशी शराब किया गया नष्ट

विज्ञापन

बलिया बेलौन न्यायालय के निर्देशानुसार व एसपी के आदेश पर बलिया बेलौन थाना परिसर में एसडीपीओ अजय कुमार, बीडीओ मुर्शीद अंसारी की उपस्थिति में 933.18 लीटर देशी एवं विदेशी शराब का शनिवार को विनष्टीकरण किया. वर्ष 2025 में अलग-अलग 12 कांडों में पकड़े गये देसी व विदेशी शराब न्यायालय के आदेश पर नष्ट कर दिया. थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया कि अलग-अलग 12 कांडों में पकड़े गये 933.18 लीटर देसी व विदेशी शराब का विनष्टीकरण न्यायालय के आदेश पर थाना परिसर में कर दिया. 31 लीटर देशी एवं 902.18 लीटर विदेशी शराब था. समस्त अधिकारी की उपस्थिति में वीडियोग्राफी भी की गयी. सूचना न्यायालय एवं पुलिस अधीक्षक को दे दी गयी है. बलिया बेलौन थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, गणमान्य लोग व चौकीदार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन