बैंक खाते से निकाल ली 72 हजार की राशि
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जांच में जुटे अधिकारी कटिहार : शहर के एमजी रोड स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा में गुरुवार को बैंक खाताधारी अपना खाता अपटूडेट कराने पहुंचे तो उसके खाते से 72 हजार रुपये की अवैध रूप से निकासी कर ली गयी थी. खाताधारी ने इस संदर्भ में बैंक अधिकारियों को सूचित किया. इस सदंर्भ में बैंक अधिकारी […]
विज्ञापन
जांच में जुटे अधिकारी
कटिहार : शहर के एमजी रोड स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा में गुरुवार को बैंक खाताधारी अपना खाता अपटूडेट कराने पहुंचे तो उसके खाते से 72 हजार रुपये की अवैध रूप से निकासी कर ली गयी थी. खाताधारी ने इस संदर्भ में बैंक अधिकारियों को सूचित किया. इस सदंर्भ में बैंक अधिकारी ने मामले की जांच कर खाताधारी को आवेदन देने को कहा, जिससे मामले में दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके. पटेल चौक निवासी फकीर पंडित इलाहाबाद बैंक का खाताधारी है.
गुरुवार को फकीर पंडित जब अपने खाता 1042 को अपटूडेट कराने पहुंचा तो उसके खाता से 72 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी थी. जबकि पंडित का कहना है कि उनके पास एटीएम कार्ड भी नहीं है. जब भी राशि निकालनी होती है तो वह स्वयं आते हैं तो अब सवाल यह उठता है कि उसकी राशि आखिर किसने निकाली.
लगातार होती रही है बैंक के खातों से निकासी
जब फकीर पंडित ने बैंक में अपने पासबुक को अपटूडेट कराया तो देखा कि उनके खातों से लगातार निकासी की गयी है. तीन दिसंबर, 14, 15, 22, 23, 26 व 28 दिसंबर को खाता से अवैध रूप से 72 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है. श्री पंडित ने बताया कि उसने न तो किसी को चेक दिया है और न निकासी कागज पर हस्ताक्षर कर पासबुक दिया है तो फिर राशि की निकासी किसने की. पंडित ने बैंक अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक कर्मी के मिलीभगत से उसके खाते से राशि की निकासी की गयी है. फिलहाल मामले में बैंक अधिकारी को जांच को लेकर आवेदन दिया है. श्री पंडित ने कहा कि अगर उसके खाते में उसकी जमा राशि उपलब्ध नहीं की गयी तो बैंक अधिकारी व कर्मी के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायेंगे.
करायी जायेगी जांच
बैंक अधिकारी डीके पांडे ने कहा कि मामले की सूचना बैंक अधिकारी को नहीं दी गयी थी. खाताधारी के खाता से अगर अवैध रूप से निकासी हुई है तो इसकी जांच करायी जायेगी. अगर इस मामले में बैंक कर्मी दोषी होंगे तो निश्चित ही उसके ऊपर भी विभागीय कार्रवाई होगी. खाताधारक के खाते से 72 हजार की अवैध निकासी की गयी है. बैंक मामले की जांच कर रही है. इसमें जो भी दोषी होंगे वह बच नहीं पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










