कटिहार पुलिस ने की पूर्णिया में छापेमारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एक महिला सहित दो चोर गिरफ्तार कटिहार. सहायक व नगर थाना क्षेत्र में बीते दिन चोरी की घटना से पुलिस त्रस्त थी. पुलिस ने बुधवार की रात पूर्णिया में छापेमारी कर दो पुरुष सहित एक महिला अंतरजिला चोर को गिरफ्तार किया है. सहायक थाना पुलिस ने आरोपी चोर के पास से कटिहार से चोरी की […]
विज्ञापन
एक महिला सहित दो चोर गिरफ्तार
कटिहार. सहायक व नगर थाना क्षेत्र में बीते दिन चोरी की घटना से पुलिस त्रस्त थी. पुलिस ने बुधवार की रात पूर्णिया में छापेमारी कर दो पुरुष सहित एक महिला अंतरजिला चोर को गिरफ्तार किया है.
सहायक थाना पुलिस ने आरोपी चोर के पास से कटिहार से चोरी की गयी कई समानों की बरामदगी की है. पुलिस ने उक्त चोर से पूछताछ कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बीते एक सप्ताह पूर्व नगर थाना व सहायक थाना क्षेत्र में आधा दर्जन चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया था. जिसमें चोर वैसे घर को अपना निशाना बनाते जिस घर में ताला जड़ा रहता था और घर में रात के समय कोई मौजूद नहीं रहता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










