काम में बरदाश्त नहीं की जायेगी कोताही
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विकास भवन के सभागार में गुरुवार को बैठक की गयी. इनमें मनरेगा, इंदिरा आवास व शौचालय निर्माण को लेकर समीक्षा की गयी. कटिहार : विकास भवन के सभागार में गुरुवार को आयोजित बैठक में मनरेगा, इंदिरा आवास व शौचालय निर्माण को लेकर समीक्षा की गयी. उप विकास आयुक्त मुकेश पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस […]
विज्ञापन
विकास भवन के सभागार में गुरुवार को बैठक की गयी. इनमें मनरेगा, इंदिरा आवास व शौचालय निर्माण को लेकर समीक्षा की गयी.
कटिहार : विकास भवन के सभागार में गुरुवार को आयोजित बैठक में मनरेगा, इंदिरा आवास व शौचालय निर्माण को लेकर समीक्षा की गयी. उप विकास आयुक्त मुकेश पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का संचालन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक राम निरंजन सिंह ने किया. बैठक में नमामि गंगे योजना के तहत गंगा किनारे गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिये चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा की गयी.
समीक्षा के दौरान कहा गया कि गंगा किनारे के चार प्रखंड अंतर्गत 27 पंचायत के 51 गांव को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने का लक्ष्य है. अब तक इनमें से पांच पंचायत के चिह्नित गांव को खुले में शौच से मुक्त कर लिया गया है. इस दौरान करीब 8000 परिवारों के शौचालय का निर्माण कराया जा चुका है. अब भी खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के तहत लक्ष्य पूरा करने के लिये काम में तेजी लाने की जरूरत है. बैठक में निर्देशित किया गया कि चिह्नित गांव व पंचायतों में शौचालय निर्माण के कार्यों में तेजी लायें.
अपूर्ण इंदिरा आवास के लाभुकों पर होगी कार्रवाई : बैठक में जिलेभर में अपूर्ण इंदिरा आवास को लेकर समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान सभी बीडीओ को डीडीसी के द्वारा निर्देश दिया गया कि अपूर्ण इंदिरा आवास पूरा करने के कार्यो में तेजी लाये. डीआरडीए के निदेशक श्री सिंह ने कहा कि उजला व लाल नोटिस थमाने के बाद भी अगर लाभुक अपने अपूर्ण इंदिरा आवास शीघ्र ही पूरा नहीं करते हैं तो ऐसे लाभुकों के विरुद्ध निलाम पत्र जारी करते हुए वारंट निर्गत करा कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी. बीडीओ को ऐसे लाभुकों को चिह्नित करने का भी निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










