पैक्स अध्यक्ष के पुत्र की हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
प्राणपुर : प्राणपुर थाना क्षेत्र के काठघर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष का पुत्र दो दिनों से लापता था. उसका शव पुलिस ने मंगलवार को हसनगंज थाना क्षेत्र के बड़की रटनी बहियार में बरामद किया है. युवक का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. घटना के बाद पूरे गांव […]
विज्ञापन
प्राणपुर : प्राणपुर थाना क्षेत्र के काठघर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष का पुत्र दो दिनों से लापता था. उसका शव पुलिस ने मंगलवार को हसनगंज थाना क्षेत्र के बड़की रटनी बहियार में बरामद किया है.
युवक का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. मृतक के पिता के बयान पर प्राणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है. थानाध्यक्ष संदीप कुमार आनंद ने बताया कि काठघर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुबोल यादव का पुत्र चितरंजन कुमार उर्फ चिंटु उम्र 24 वर्ष साकिन काठघर बीते 25 दिसंबर के अपराह्न तकरीबन 4 बजे बाइक से सिंघौल में आयोजित नाइट क्रिकेट मैच देखने गया हुआ था. उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं उसका पता नहीं चल पाया. मंगलवार को हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित बड़की रटनी के पास बहियार में युवक चितरंजन का शव बरामद हुआ है.
पटना में पढ़ाई के दौरान मिला था लड़की से : परिजनों ने बताया कि मृतक चितरंजन कुमार सिंघौल गांव निवासी एक लड़की से प्रेम करता था. दोनों पटना में साथ-साथ पढ़ाई करते थे. वहीं दोनों की मुलाकात हुई थी और प्रेम प्रसंग चल रहा था.
परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि लड़की के ही परिजनों ने हमारे पुत्र की हत्या साजिश के तहत की है. मृतक के पिता ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे के अनुसंधान में जुट गयी है. इधर युवक का शव घर पहुंचते ही ग्रामीणों का सैलाब उमड़ पड़ा. सभी लोग कह रहे थे बहुत अच्छा लड़का था. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को शीघ्र इंसाफ दिलाने की मांग एसपी से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










