नाले में बहा सैकड़ों लीटर डीजल, दौड़े लोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कटिहार : कटिहार डीआरएम उमांशकर प्रसाद यादव के आवास के पीछे सड़क किनारे बने नाला से सैकड़ों लीटर डीजल लगातार कई दिनो से बह रहा है. नाला में डीजल बहने के कारण लोग उस डीजल को डब्बे में भर-भर कर ले जा रहे हैं. नाला से डीजल ले जाने को लेकर रेलवे परिसर में अफरा […]
विज्ञापन
कटिहार : कटिहार डीआरएम उमांशकर प्रसाद यादव के आवास के पीछे सड़क किनारे बने नाला से सैकड़ों लीटर डीजल लगातार कई दिनो से बह रहा है. नाला में डीजल बहने के कारण लोग उस डीजल को डब्बे में भर-भर कर ले जा रहे हैं. नाला से डीजल ले जाने को लेकर रेलवे परिसर में अफरा तफरी का माहोल सोमवार को देखने को मिला. अफरा तफरी को देखकर आरपीएफ ने सख्ती बरतते हुए लोगों पर लाठी भी चटकाया. जिससे देखते हुए नाला से डीजल उठाने वाले लोग वहां से निकलते बने.
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे परिसर स्थित भारत पैट्रालियम के तेल शोधक टंकी के अंडर ग्रांउड पाइप लिकेज के कारण भारी मात्रा में डीजल का स्त्राव हो रहा है. जो कि नाले के द्वारा डीआरएम आवास के समीप बह रहा है. सैकडों लीटर डीजल बहते देख स्थानीय लोगों में नाला से डीजल उठाने की होड़ लग गयी. नाला से डीजल उठाने को लेकर उक्त क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया.
जिसे भी जानकारी मिली सभी डीआरएम आवास के पीछे दौड़ पड़े. इस दौरान मची अफरा-तफरी के बीच लोगों ने पुलिस को सूचना ददी. इधर आरपीएफ को मामले की जानकारी मिलते ही आरपीएफ घटना स्थल पर पहुंची व लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. आरपीएफ के समझाने बुझाने पर भी लोग नहीं मान रहे थे. सभी डीजल लोगों ने उनकी बातों को अनसुनी की तो अफरा तफरी शांत कराने को आरपीएफ ने हल्की सख्ती का प्रयास करते हुए लाठी भांजी जिसके पश्चात भीड़ नियंत्रण में हुआ और लोग वहां से निकले.
इस तरह नाले से निकाल रहे डीजल.
भारत पेट्रोलियम के तेल शोधक टंकी के पाइप से रिस रहा है डीजल
डीजल बहने की सूचना पर दौड़े लोग
भीड़ से अफरा-तफरी पुलिस की सख्ती पर हटे
भारत पेट्रोलियम के तेल शोधक टंकी के अंडर ग्रांउड पाइप से डीजल रिस रहा है. विभाग के द्वारा मरम्मत की जा रही है. डीजल बहने के कारण एक नाला में जमा हो गया है, जिसे लेकर लोगों में अफरा तफरी मची थी. पुलिस ने लोगों को भगाया.
– उज्जवल चौधरी, आरपीएफ अधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










