बच्चे की मौत पर किया हंगामा
कटिहार : शहर के राजहाता विनोदपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मनिहारी के शेख टोला से इलाज को आये डेढ़ वर्षीय एक बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया. हंगामे के दौरान नर्सिंग होम में अफरातफरी का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस […]
कटिहार : शहर के राजहाता विनोदपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मनिहारी के शेख टोला से इलाज को आये डेढ़ वर्षीय एक बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया. हंगामे के दौरान नर्सिंग होम में अफरातफरी का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची किसी तरह आक्रोशित लोगाें को शांत कराया.
घटना के बाबत मृत बच्चे के पिता की ओर से लिखित शिकायत नहीं किये जाने को लेकर खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी. सूत्रों के अनुसार, परिजन बच्चे के शव को घर लेकर चले गये. शेखटोला अमीराबाद मनिहारी निवासी शेख कमरेज ने अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र को सदर निजी नर्सिंग होम में भरती कराया, जहां इलाज के क्रम में बच्चे ने दम तोड़ दिया.शेख कमरेज ने चिकित्सक पर बच्चे के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. शेख कमरेज ने कहा कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण उसके पुत्र की मृत्यु हई है. शेख ने बताया कि उसके पुत्र को शौच होने में कठिनाई हो रही थी. उसका इलाज चिकित्सक कर रहे थे. उसी क्रम में उसकी मौत हो गयी. इसे लेकर परिजनों ने घंटों नर्सिंग होम में हंगामा किया. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व हंगामा कर रहे पीड़ित परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










