कटिहार : व्यापार मंडल सह पैक्स अध्यक्ष को दस साल की सजा
कटिहार : जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रशेखर झा ने गुरुवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में मनिहारी प्रखंड अंतर्गत बौलिया के व्यापार मंडल सह पैक्स अध्यक्ष सह जन वितरण प्रणाली विक्रेता अशोक कुमार राय को दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. इस मामले में जिला जज ने दुष्कर्मी अशोक राय को […]
कटिहार : जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रशेखर झा ने गुरुवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में मनिहारी प्रखंड अंतर्गत बौलिया के व्यापार मंडल सह पैक्स अध्यक्ष सह जन वितरण प्रणाली विक्रेता अशोक कुमार राय को दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. इस मामले में जिला जज ने दुष्कर्मी अशोक राय को अर्थदंड का भी भुगतान करने का आदेश सुनाया है.
भुगतान नहीं देने पर अभियुक्त को छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. इस मामले में अशोक राय के गांव से बड़ी संख्या में लोग न्यायालय परिसर में उपस्थित थे. साथ ही पीड़िता व उसके पिता भी न्यायालय परिसर में उपस्थित थे. पीड़िता जिला जज के आदेश से संतुष्ट दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










