नशाखुरानी गिरोह के शिकार बने दो रेलयात्री, भरती
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कटिहार : कटिहार रेलवे प्लेटफाॅर्म संख्या 4/5 से नशा खुरानी गिरोह के शिकार रेल यात्री को जीआरपी ने सदर अस्पताल में भरती कराया. पश्चिम बंगाल के कुमेदपुर निवासी मिर्जा हसन मालदा कटिहार पैसेंजर ट्रेन से कुमेदपुर जा रहे थे. इसी क्रम में नशा खुरानी गिरोह ने उसे नशा खिला िदया और उसका सारा सामान लूट […]
विज्ञापन
कटिहार : कटिहार रेलवे प्लेटफाॅर्म संख्या 4/5 से नशा खुरानी गिरोह के शिकार रेल यात्री को जीआरपी ने सदर अस्पताल में भरती कराया. पश्चिम बंगाल के कुमेदपुर निवासी मिर्जा हसन मालदा कटिहार पैसेंजर ट्रेन से कुमेदपुर जा रहे थे. इसी क्रम में नशा खुरानी गिरोह ने उसे नशा खिला िदया और उसका सारा सामान लूट लिया.
जीआरपी प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्णा सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.
उधर, जीआरपी ने नयी दिल्ली से आयी एक ट्रेन से सहरसा निवासी रेल यात्री की स्थिति बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. चिकित्सक ने बताया कि यात्री को नशीला पदार्थ खिलाया गया है. सहरसा नरैया निवासी मंटू कुमार पिता योगेंद्र साह दिल्ली से सहरसा जा रहा था. उसी क्रम में वह कटिहार पहुंच गये. तबीयत बिगड़ने पर जीआरपी ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










