ट्रक ने कुचला, मौत हादसा . साइकिल से जा रहा था पोस्टमैन
कटिहार : जिले के बारसोई में पदस्थापित पोस्टमास्टर की कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के जीआरपी चौक पर बुधवार की देर रात ट्रक ने रौंद दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायल पोस्टमास्टर को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. बारसोई के सिंघोल में पदस्थापित सरफराज (24) […]
कटिहार : जिले के बारसोई में पदस्थापित पोस्टमास्टर की कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के जीआरपी चौक पर बुधवार की देर रात ट्रक ने रौंद दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायल पोस्टमास्टर को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. बारसोई के सिंघोल में पदस्थापित सरफराज (24) पिता सैर्बुर रहमान पश्चिमीबारी नगर पंचायत के मरघिया निवासी सहायक थाना क्षेत्र के हृदयनगर में किराये के मकान में रहता था.
सरफराज बारसोई जाने के लिए हृदयगंज स्थित अपने आवास से साइकिल से स्टेशन जाता था. फिर वह वहां से ट्रेन पकड़कर वह डयूटी को निकल जाता था. सरफराज बुधवार को बारसोई से ट्रेन पकड़कर तकरीबन रात 10.30 बजे कटिहार पहुंचा. पार्किंग में रखी साइकिल ली और हृदयगंज की ओर रवाना हुआ. स्टेशन से निकलने के दौरान जीआरपी चौक पर एक अनियंत्रित ट्रक ने सरफराज को उसके साइकिल के साथ रौंद दिया. इसके बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.
सूचना मिलते ही सहायक थानाध्यक्ष अमित कुमार मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना मृत के परिजनों को दी. उसके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. भाई व घर के अन्य सदस्य सरफराज का शव देखते ही दहाड़ मार रोने लगे. पुलिस ने परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










