पुनर्वास की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा अनशन
कटिहार : पुनर्वास संघर्ष समिति के तत्वाधान में विस्थापित परिवारों को बसाने को लेकर शहर के निगम परिसर पुराना बस स्टैंड में अनिश्चित कालीन सत्याग्रह आमरण-अनशन बुधवार को भी दूसरे दिन जारी रहा. लोक गायक छैला बिहारी ने दूसरे दिन भी विस्थापित परिवारों को लोक संगीत से मनोबल बढ़ा रहे थे. विक्टर झा ने विस्थापित […]
कटिहार : पुनर्वास संघर्ष समिति के तत्वाधान में विस्थापित परिवारों को बसाने को लेकर शहर के निगम परिसर पुराना बस स्टैंड में अनिश्चित कालीन सत्याग्रह आमरण-अनशन बुधवार को भी दूसरे दिन जारी रहा. लोक गायक छैला बिहारी ने दूसरे दिन भी विस्थापित परिवारों को लोक संगीत से मनोबल बढ़ा रहे थे. विक्टर झा ने विस्थापित परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार आर पार की लड़ाई है. या तो विस्थापित परिवार को जिला प्रशासन पुनर्वास कराये, अन्यथा एक बड़े आंदोलन के लिए जिला प्रशासन तैयार रहे. श्री झा ने कहा कि कुरसेला से लेकर अमदाबाद तक कटाव की समस्या नित्य वर्ष बरकरार रहती है. राज्य सरकार व जिला प्रशासन बाढ़ कटाव को लेकर महज खानापूर्ति करता है. इसका खामियाजा कटिहार की जनता को भुगतना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










