पांच दुकानदारों को किया अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

कार्रवाई . फरजी सिम बेचने वाले एक दर्जन से अधिक दुकानों में छापेमारी फर्जी दस्तावेज के सहारे एक्टिवेटेड सिम बेचने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस ने मंगलवार को शहर में छापेमारी कर ऐसे पांच कारोबारियों को गिरफ्तार किया. कटिहार : जिले में फर्जी दस्तावेज के सहारे एक्टीवेटेड सिम का […]

विज्ञापन

कार्रवाई . फरजी सिम बेचने वाले एक दर्जन से अधिक दुकानों में छापेमारी

फर्जी दस्तावेज के सहारे एक्टिवेटेड सिम बेचने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस ने मंगलवार को शहर में छापेमारी कर ऐसे पांच कारोबारियों को गिरफ्तार किया.
कटिहार : जिले में फर्जी दस्तावेज के सहारे एक्टीवेटेड सिम का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. जिले में हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर जब भी पुलिस अपराधी का मोबाईल सर्विलांस पर लेती है, तो पुलिस के हाथ विफलता ही लगती है. इस कारण मंगलवार को एसपी के निर्देश पर एएसपी सह मनिहारी एसडीपीओ के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस ने शहर के अड़गड़ा चौक, अमला टोला, बड़ा बाजार, मिरचाईबाड़ी, सदर अस्पताल रोड में छापेमारी की. इस क्रम में पुलिस ने हजारों दस्तावेज बरामद किया. इसके साथ ही भारी मात्रा में स्टांप, मोहर सहित सीपीयू व अन्य सामग्री जब्त की व पांच लोगों को हिरासत में ले लिया.
जब पुलिस ने पकड़े गये आरोपितों से पूछताछ की तो सभी ने फेक दस्तावेज के माध्यम से रिएक्टीवेट सीम ग्राहकों को देने की बात स्वीकार की. इस काम में सिम के थोक विक्रेता सहित खुदरा विक्रेताओं को भी अधिक मुनाफा होता है. इस कारण यह गौरखधंधा जोर-शोर से चल रहा था.
कुछ रुपये के लालच में कर रहे गलत काम : एसपी डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि जिले व शहरी क्षेत्रों में इस प्रकार के फेक दस्तावेज पर सिम कार्ड एक्टीवेट करने पर जिले में अपराध की घटना बढ़ेगी. साथ ही अपराधियों पर शिकंजा कसने में भी पुलिस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. केंद्र सरकार का निर्देश है कि सिम एक्टीवेट करने से पूर्व ग्राहकों के आइडी प्रूफ की सही प्रकार से जांच कर सिम देंगे, लेकिन कटिहार में थोक व्यवसायी व खुदरा व्यवसायी सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए कुछ रुपये के फायदे के लिए फेक दस्तावेज पर सिम देने का कारोबार कर रहे हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन व एएसपी विशाल.
कार्रवाई की जड़ में शराब कारोबारी
एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने मंगलवार को नगर थाना में प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री तथा पुलिस मुख्यालय पटना द्वारा समीक्षा बैठक में पूर्व शराब व्यवसायियों के क्रिया कलापों की जांच कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया था. पटना मुख्यालय के आदेश पर जब शराब माफियाओं का फोन सर्विलांस पर लिया गया, तो उनका सिम फेक आइडी का निकला. इससे शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने में कटिहार पुलिस को कठिनाई हो रही थी.
इस बात को लेकर जब पुलिस ने छानबीन की, तो बड़ी संख्या में कटिहार में फेक आइडी पर रिएक्टीवेटेड सिम का कारोबार चल रहा था. इसे लेकर एएसपी विशाल शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जो शहरी क्षेत्रों के एक दर्जन से भी अधिक थोक सिम विक्रेता व खुदार सिम विक्रेताओं के दुकानों में छापेमारी की. इसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.
फर्जी दस्तावेज, सिम कंप्यूटर जब्त किया
एएसपी विशाल शर्मा के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर निर्मल कुमार यादवेंदू, नगर थाना अंचल (अ) की इंस्पेक्टर रीता कुमारी, नगर थाना अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, सुनील कुमार, विद्यानंद पांडे सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने नगर थाना क्षेत्र के अड़गड़ा चौक स्थित एसएस टेलीकॉम चंदन कुमार मंडल के दुकान में छापेमारी की. वोडाफोन डिस्ट्रीब्यूटर मिथुन कर्मकार उर्फ छोटू की दुकान से लैपटॉप एवं फर्जी आइडी, तीनगछिया निवासी
शिवानंद साह उर्फ पप्पू साह पिता योगेंद्र साह, मिरचाईबाड़ी निवासी विक्रम कुमार, पिता विजय सिंह, भठ्ठा टोला, अमला टोला मंजू इंटरप्राइजेज में छापेमारी कर गुंजन श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार दुकानदार व थोक दुकानों से काफी संख्या में फर्जी स्टांप, सीपीयू, एक हजार से अधिक फर्जी आवेदन व काफी संख्या में ग्राहकों के हस्ताक्षर लिए सादा कागज सहित फोटो शॉप के द्वारा फोटो चेंज कर फेक फोटो पर एक्टीवेटेड सिम, सीपीयू व कंप्यूटर जब्त किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन