पति ने गला दबा मार डाला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के केयरपाड़ा में पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया, तो पति इस कदर आग बबूला हो गया कि उसने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी. पुलिस हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारोपित पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है कटिहार : शराब के नशे में पति ने पत्नी […]
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के केयरपाड़ा में पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया, तो पति इस कदर आग बबूला हो गया कि उसने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी. पुलिस हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारोपित पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है
कटिहार : शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी. हत्या की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन घटना नगर थाना क्षेत्र में होने के कारण मुफस्सिल पुलिस नगर थाना पुलिस को सूचित कर लौट गयी. इसके बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची मृत महिला की मां का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के केयर पाड़ा निवासी शबनम खातून पति मो रिजवान (पेशे से राजमिस्त्री) गुरुवार को बाजार से मछली लेकर आया और पत्नी को मछली बनाने को कहा. पत्नी मछली बनाकर रख दी. थोड़ी देर बाद रिजवान घर आया और बनी हुई मछली में से कुछ मछली अपने साथ लेकर घर से निकल गया.
यूपी का रहने वाला है रिजवान
मृत शबनम की मां ढुनकी खातून ने कहा कि रिजवान गुरुवारकी देर शाम शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा. जब पत्नी ने रिजवान के शराब पीने का विरोध किया, तो रिजवान ने पत्नी शबनम को बुरी तरह से पीटा. इसके बाद रिजवान शबनम को घर से कुछ दूरी पर स्थित केयर पाड़ा नहर स्थित अर्जुन बिहार में लेकर गया और उसके ही दुपट्टे से उसकी गला दबा कर हत्या कर दी और फरार हो गया. इधर जब रात तक शबनम व उसके पति को ढुनकी खातून ने घर में नहीं देखा, तो उसे आशंका हुई. वह पुत्री को ढूंढ़ते हुए अर्जुन बिहार पहुंच गयी और वहां अपनी पुत्री को मृत देखा. घटना की जानकारी क्षेत्र में आग की तरफ फैल गयी. घटना के बाबत मां ढुनकी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया है. शबनम ने प्रेम प्रसंग में रिजवान से आठ वर्ष पूर्व शादी की थी. रिजवान यूपी का रहने वाला है. रिजवान व शबनम को सात वर्षीय एक बेटा भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










