अगलगी में जिंदा जल गया मासूम

Updated:
विज्ञापन

कोढ़ा (कटिहार) : प्रखंड के विनोदपुर पंचायत के चुरबी घाट टोला में शुक्रवार को अगलगी की घटना में ढ़ाई साल का मासूम जिंदा जल गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस दौरान चार घर भी राख हो गये. सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल […]

विज्ञापन

कोढ़ा (कटिहार) : प्रखंड के विनोदपुर पंचायत के चुरबी घाट टोला में शुक्रवार को अगलगी की घटना में ढ़ाई साल का मासूम जिंदा जल गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस दौरान चार घर भी राख हो गये. सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी.

देखते ही देखते पूरे घर में लगी आग : शुक्रवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान मो रफीक के घर में भीषण आग लग गयी. देखते ही देखते पूरे घर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया.

इस दौरान आग को बुझाने व घर का सामान बचाने में सारे लोग जुटे रहे. घर के अंदर रफी का ढाई वर्षीय बच्चा आदिल सो रहा था. किसी को उसका ध्यान नहीं आया और वह अंदर ही जिंदा जल गया. इससे उसकी मौत हो गयी. इस दौरान जब मासूम आदिल की मां ने बच्चे की खोजबीन शुरू की, तो वह नहीं मिला. आग बुझने के बाद परिजन घर के अंदर पहुंचे, तो आदिल की झुलस कर मौत हो चुकी थी. यह देखते ही बच्चे की मां सहित परिजन कराह उठे. आदिल की मां सहित परिजनों की चीत्कार से वहां मौजूद सभी लोग रो रहे थे. लोगों ने बताया कि मो रफीक के घर लगी आग तेजी से फैल कर चार घरों में पकड़ ली. इसमें मो रफीक के दो घर, मो नईमा खातून का एक घर तथा नजीर हुसैन का एक घर राख हो गया. घर में रखा आनाज, कपड़ा, चांदी के आभूषण सहित जरूरी कागजात व नकद 3000 रुपये भी राख हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन