30 लाख के जेवर लूट ले गये

Updated:
विज्ञापन

वारदात . नाइट गार्ड को बनाया बंधक, दुकान में लगा सीसीटीवी भी तोड़ा गेड़ाबाड़ी बाजार में बुधवार की रात बेखौफ बदमाशों ने नाइट गार्ड काे बंधक बना कर ज्वेलरी दुकान से लगभग 30 लाख के आभूषण लूट लिये. लूट की घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश है. उनका कहना था कि पुिलस हाथ पर […]

विज्ञापन

वारदात . नाइट गार्ड को बनाया बंधक, दुकान में लगा सीसीटीवी भी तोड़ा

गेड़ाबाड़ी बाजार में बुधवार की रात बेखौफ बदमाशों ने नाइट गार्ड काे बंधक बना कर ज्वेलरी दुकान से लगभग 30 लाख के आभूषण लूट लिये. लूट की घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश है. उनका कहना था कि पुिलस हाथ पर हाथ रख कर बैठी है और अपराधी एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं.
कोढ़ा : थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बाजार में राजेश आभूषण दुकान में बुधवार की रात गार्ड को बंधक बना कर अपराधियों ने करीब 30 लाख रुपये के आभूषण लूट लिये. अपराधी दुकान का शटर तोड़ कर अंदर घुसे और सीसीटीवी कैमरे को तोड़ कर उसके हार्डडिस्क को नष्ट कर दिया. इसके बाद लूट की घटना को अंजाम देकर आराम से निकलते बने. सुबह जब लोगों ने दुकान के शटर को टूटा देखा, तो दुकानदार को इसकी सूचना दी. चोरी की खबर पाकर दुकानदार मौके पर पहुंचा तथा घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची व छानबीन की.
घटना के बाबत दुकानदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अपराधियाें ने बाजार व आभूषण की दुकान की सुरक्षा में लगे गार्ड बहादुर के हाथ-पैर को बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था. इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया.
व्यवसायियों में रोष : घटना के बाबत जितेंद्र के बयान पर स्थानीय थाने में तीस लाख रुपये के जेवरात की चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना की सूचना बाजार में आग की तरह फैल गयी. मौके पर व्यवसायी जमा हो गये और आक्रोश जताया. स्थानीय लोगों ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान कोढ़ा पुलिस गेड़ाबाड़ी चौक पर मौजूद थी. लेकिन उसे घटना की भनक भी नहीं लगी. गार्ड बहादुर ने बताया कि अपराधी लगभग सात-आठ की संख्या में थे, जो घटना को अंजाम देकर नहर की तरफ चले गये.
कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलाशी ओपी क्षेत्र में बीते मंगलवार को भी दो दुकानों से लाखों की चोरी अपराधियों ने की थी. व्यवसायियों का कहना था कि अपराधियों में अब पुलिस का खौफ नहीं रहा. यह सब पुलिस की सुस्ती के कारण हो रहा है. पुलिस ने शीघ्र की अपराधियाें को गिरफ्तार करने के साथ चोरी गया माल बरामद नहीं किया, तो वे लोग भी चुप नहीं बैठेंगे. वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के छापेमारी कर रही है.
दुकान का शटर काट कर घुसे बदमाश
30 किलो चांदी व 300 ग्राम सोने के जेवरात की लूट
अपराधियों ने दुकान में प्रवेश कर सबसे पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा, उसका हार्डडिस्क व मॉनीटर को तोड़ दिया. इसके बाद दुकान के माल पर हाथ साफ कर दिया. दुकान के सभी लॉकर को तोड़कर 30 किलो चांदी के जेवरात, 300 ग्राम सोना के जेवरात सहित डेढ़ लाख रुपये नकद लूट लिये. घटनास्थल से फरार होने से पूर्व तोड़े गये कैमरा व हार्डडिस्क को भी नष्ट कर दिया.
सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान के मालिक हलेश्वर साह के पुत्र जितेंद्र कुमार को फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही जितेंद्र दुकान पर पहुंचे. दुकान के अंदर प्रवेश करने पर उसके होश उड़ गये. उसके दुकान में रखे सभी आभूषण व रुपये गायब थे. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन