कद्दू भात के साथ आज से चार दिवसीय छठ पर्व शुरू
कटिहार : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा का वातावरण शुरू हो चुका है. आज यानी शुक्रवार को नहाय खाय(कद्दू भात) के साथ ही चार दिवसीय इस महापर्व का अनुष्ठान आरंभ हो जायेगा. गुरुवार को छठ पर्व को लेकर श्रद्धालु व छठ व्रतियों ने जिले के प्रमुख नदियों […]
कटिहार : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा का वातावरण शुरू हो चुका है. आज यानी शुक्रवार को नहाय खाय(कद्दू भात) के साथ ही चार दिवसीय इस महापर्व का अनुष्ठान आरंभ हो जायेगा. गुरुवार को छठ पर्व को लेकर श्रद्धालु व छठ व्रतियों ने जिले के प्रमुख नदियों में डुबकी लगायी. साथ ही छठ व्रत को लेकर पूजन सामग्री की खरीदारी भी की.
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे बड़े सभी घाटों की साफ-सफाई को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है. दूसरी तरफ शांतिपूर्ण छठ पर्व संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन काफी मुस्तैद दिख रही है. लोक आस्था के इस पर्व पर पूजन सामग्री को लेकर शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाजार सज गया है. माना जाता है कि हिंदु समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार होने की वजह से तैयारी भी उसी तरह की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










