मां के दरबार में लगायी हाजिरी

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धा . मूसलधार बारिश पर भारी पड़ी आस्था, पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गापूजा की धूम मची है. पूजा पंडालों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है. हालांकि रविवार को हुई बारिश से लोग निराश हुए, बावजूद माता के दर्शन को बड़ी संख्या में […]

विज्ञापन

श्रद्धा . मूसलधार बारिश पर भारी पड़ी आस्था, पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गापूजा की धूम मची है. पूजा पंडालों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है. हालांकि रविवार को हुई बारिश से लोग निराश हुए, बावजूद माता के दर्शन को बड़ी संख्या में लोग पंडालों में पहुंचे.
कटिहार : जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को रुक-रुककर होती रही मूसलधार बारिश पर भी आस्था भारी पड़ी. महाअष्टमी में श्रद्धालुओं ने महागौरी की पूजा-अर्चना की. महाअष्टमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपासना कर माता की पूजा अर्चना की. दोपहर बाद से ही पूजा पंडालों व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कर आशीर्वाद मांगा. पूजा अर्चना को लेकर अन्य दिनों की तुलना में रविवार को सभी मंदिरों व पूजा पंडालों में ज्यादा भीड़ रही.
पूजा को लेकर लंबी कतारें कई जगह देखी गयीं. महाष्टमी को लेकर महिलाओं व युवा वर्ग में गजब का उत्साह रहा. साथ ही रविवार को महाष्टमी पूजा में भीड़ को देखते हुए पूजा पंडालों व मंदिरो में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे.
महानवमी को लेकर चहल पहल
विजयादशमी में अब महज 24 घंटे बचे हैं. मंगलवार को विजयादशमी होगी, जबकि सोमवार को होने वाले महानवमी को लेकर हर जगह चहल पहल है. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का पूरा वातावरण मां दुर्गा की अाराधना से भक्तिमय बन गया है. आस्था के समंदर में लोग गोते लगा रहे हैं. खासकर ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिये मां दुर्गा का पाठ, स्तुति सहित मां दुर्गा की पूजा अर्चना से जुड़े गीतों के जरिये दूर-दूर तक वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है. सोमवार को महानवमी को लेकर पूजा पंडाल व मंदिरों में खास तैयारी की जा रही है.
मेले में उमड़ रही भीड़ : महाअष्टमी को लेकर रविवार काे चहल-पहल रही. महाअष्टमी में महागौरी की पूजा अर्चना व मां दुर्गा के साथ अन्य देवी देवताओं के दर्शन को लेकर पंडाल व सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में दिन भर भीड़ लगी रही. शहरी क्षेत्रों में लाखों की लागत से कई भव्य पंडाल बनाये गये हैं, जो आकर्षण का केंद्र बने है. कई पूजा पंडालों व सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में मेला भी लगाया गया है.
हवाई अड्डा स्थित ित्रनेत्री पूजा समिति के पंडाल में पूजा करते श्रद्धालु.
बारिश को लेकर सहमे हैं दुकानदार
महाअष्टमी को लेकर रविवार को दिन भर चहल पहल रही. सवेरे से रुक-रुक कर हो रही मूसलधार बारिश ने परेशानी जरूर पैदा की, लेकिन बारिश पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ी. बारिश की परवाह किये बगैर श्रद्धालु महाअष्टमी के दिन सार्वजनिक दुर्गा मंदिर व पूजा पंडालों में जाकर महागौरी की पूजा अर्चना किये. महाअष्टमी को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह देखा गया. दिन भर उपवास करने के बाद महिलाओं ने पूजा अर्चना के बाद शाम में फलाहार किया. अधिकांश महिलाओं ने निर्जला उपवास रख पूरे अनुष्ठान के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना की. सोमवार को होने वाले महानवमी में सिद्धिदात्री मां की पूजा अर्चना की जायेगी. सोमवार को ही पिछले एक अक्तूबर से जारी नवरात्र सम्पन्न हो जायेगा.
रूट जान लें, तो परेशानी से बचेंगे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन