69 वाहनों से वसूला 38900 जुर्माना
कटिहार : डीएम ललन जी के आदेश पर शनिवार को शहर में बड़े पैमाने पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. वाहन चालक पकड़े जाने के भय से रास्ता बदलकर चलने को विवश हो गये. हाल यह हो गया कि जीआरपी चौक से शहीद चौक जाने वाली सड़क पर सन्नाटा पसर गया, जबकि इस सड़क पर […]
कटिहार : डीएम ललन जी के आदेश पर शनिवार को शहर में बड़े पैमाने पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. वाहन चालक पकड़े जाने के भय से रास्ता बदलकर चलने को विवश हो गये. हाल यह हो गया कि जीआरपी चौक से शहीद चौक जाने वाली सड़क पर सन्नाटा पसर गया, जबकि इस सड़क पर पूरे दिन जाम की समस्या लगी रहती है. यह स्थिति वाहन चेकिंग अभियान की वजह से उत्पन्न हुई थी. शहर के जीआरपी चौक पर चेकिंग अभियान चलाकर 69 गाड़ियों को पकड़ा गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने पकड़े गये वाहनों से 38900 रुपये जुर्माना वसूला. डीटीओ अमरेंद्र कुमार पंकज, एसडीओ सुभाष प्रसाद, एसडीपीओ लाल बाबू यादव, सीओ केके सिंह के निर्देश पर सहायक थाना पुलिस व जिला पुलिस बल ने चेकिंग अभियान चलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










