पिस्तौल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक ने गश्ती के दौरान एक बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति के पास से पिस्टल व दूसरे के पास से मैगजीन व उसमें भरी गोली को बरामद किया. कटिहार : नगर थाना पुलिस ने दो अपराधी को एक पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. घटना के बाबत […]

विज्ञापन
नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक ने गश्ती के दौरान एक बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति के पास से पिस्टल व दूसरे के पास से मैगजीन व उसमें भरी गोली को बरामद किया.
कटिहार : नगर थाना पुलिस ने दो अपराधी को एक पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. घटना के बाबत नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की मोटरसाइकिल जब्त कर मामले की जांच में जुट गयी है.
नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक इश्तिहाक खां पुलिस दल बल के साथ गस्ती में थे. उसी दौरान एक बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पर पुलिस को शक हुआ तथा संदेह के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल को रूकने का इशारा किया. पुलिस को देखते ही अपराधियों ने मोटरसाइकिल रोकी और अवर निरीक्षक इश्तिहाक खां ने उक्त आरोपी की तलाशी ली. उन दोनों में से एक के पास पिस्टल व दूसरे के पास से मैगजीन व उसमें भरी गोली मिली.
आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी
घटना के संदर्भ में नगर थाना पुलिस ने अविलंब आरोपी की मोटरसाइकिल बीआर 11 यू 3857 को जब्त कर आरोपी को नगर थाना लाया गया. घटना के बाबत आरोपी के विरुद्ध स्थानीय थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गिरफ्तार अपराधी के संदर्भ में जिले के अन्य थाना से संपर्क कर रही है. नगर थानाध्यक्ष केएन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी में शिवनारायण मालाकार पिता सीताराम मालाकर तथा दूसरा सुमन पासवान पिता देवनाथ पासवान सीज टोला मनिहारी निवासी है. दोनों अपराधी के संदर्भ में पुलिस छानबीन में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन