बाइक की टक्कर से छह वर्षीय बालक घायल

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के डीएस कॉलेज के समीप कटिहार-प्राणपुर मुख्य मार्ग पर कटिहार से प्राणपुर को जा रही एक मोटरसाइकिल चालक ने छह वर्षीय बालक को टक्कर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना को देख स्थानीय लोग घटना स्थल पर जुट गये और चालक व उसके सहयोगी को […]

विज्ञापन
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के डीएस कॉलेज के समीप कटिहार-प्राणपुर मुख्य मार्ग पर कटिहार से प्राणपुर को जा रही एक मोटरसाइकिल चालक ने छह वर्षीय बालक को टक्कर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना को देख स्थानीय लोग घटना स्थल पर जुट गये और चालक व उसके सहयोगी को पकड़ लिया.
इस दौरान नगर थाना पुलिस की गस्ती दल पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची व आरोपी चालक व उसके सहयोगी को अपने साथ नगर थाने लेकर गये. इधर घायल बच्चे के परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. घटना बाबत चिकित्सक ने स्थानीय थाना को सूचित कर घायल बच्चे का इलाज आंरभ कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष मोदी का पुत्र पियुष अपने दादी के साथ अपने घर की ओर जा रहा था. उसी क्रम में कटिहार से प्राणपुर जाने वाली एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसे टक्कर मार दिया. जिसमें बच्चा पियुष गंभीर रूप से घायल हो गया.
स्थानीय लोगों ने घटना को देख मोटरसाइकिल चालक व उसपर सवार तीनों युवक को पकड़ लिया. सड़क पर लगे भीड़ को देखकर उस क्षेत्र में तैनात गस्ती पार्टी घटना स्थल पर पहुंची व घटना को देख आरोपी चालक व उसके सहयोगी को पकड़कर नगर थाने ले आयी. इधर घायल बालक को परिजनो व स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. घटना बाबत चिकित्सक ने नगर थाना पुलिस को सूचित कर घायल बालक का इलाज आरंभ कर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन