संदेहास्पद स्थिति में जवान की मौत

Updated:
विज्ञापन

जवान हरप्रीत कौर जम्मू काश्मीर का रहने वाला था पुिलस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया कटिहार : शहर के सिरसा स्थित सेना भरती केंद्र बीआरओ कैंप के चार्ली बटालियन के एक जवान की मौत संदेहास्मद स्थिति में बुधवार की रात को हो गयी. कर्नल ने घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. सूचना […]

विज्ञापन

जवान हरप्रीत कौर जम्मू काश्मीर का रहने वाला था

पुिलस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया
कटिहार : शहर के सिरसा स्थित सेना भरती केंद्र बीआरओ कैंप के चार्ली बटालियन के एक जवान की मौत संदेहास्मद स्थिति में बुधवार की रात को हो गयी. कर्नल ने घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व छानबीन की. घटना स्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. इसमें उसने कुछ आर्मी जवान को अपनी मौत का कारण बताया है.
जम्मू कश्मीर निवासी हरप्रीत कौर (21) पिता हरपाल सिंह, चार्ली आर्मी बटालियन में पदस्थापित था. बीती रात गार्ड रूम में रायफल सीलिंग से उसकी लाश लटकती मिली. घटना को देख कर्नल ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. मुफस्सिल प्रभारी थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने मौका मुआयना किया.
इस दौरान कर्नल ने मृत जवान के पास से मिला सुसाइड नोट पुलिस को दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने कहा कि जवान की मौत आत्महत्या है या हत्या, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा. सुसाइड नोट में जेसीओ व बिंदा खान का नाम लिखा है. पुलिस हत्या की आशंका देखते हुए भी मामले की तफ्तीश कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन