अवैध शराब कारोबारी पर उत्पाद पुलिस की सख्ती, 15 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : सूबे में शराब बंद को कारगर बनाने व शराबियों की पहचान के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई मुहिम चलायी गयी. अब उत्पाद पुलिस के तेवर काफी सख्त हो रहे है. सोमवार को जिले के शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान कटिहार शहरी क्षेत्र से चार को गिरफ्तार किया […]

विज्ञापन

कटिहार : सूबे में शराब बंद को कारगर बनाने व शराबियों की पहचान के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई मुहिम चलायी गयी. अब उत्पाद पुलिस के तेवर काफी सख्त हो रहे है. सोमवार को जिले के शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान कटिहार शहरी क्षेत्र से चार को गिरफ्तार किया तथा आजमनगर व हसनगंज से भी 11 लोगों को गिरफ्तार कर उसे जेल का राह दिखाया गया है. इन मामलों में उत्पाद पुलिस को भरपुर सहयोग जिला पुलिस भी दे रही है.

उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद अवर निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस ने कटिहार के गौशाला में छापेमारी की इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से शराब पी रहे चार लोगों को उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार किया. हसनगंज प्रखंड व आजमनगर से 11 लोगों को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि इस छापेमारी अभियान में 57 लीटर देशी शराब, महुआ चुल्हाई 32 लीटर, विदेशी शराब 240 एमएल जब्त किया गया है.

बीते पांच दिनों में तीस से भी अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. बीते दिन पूर्व अमदाबाद थाना क्षेत्र से उत्पाद पुलिस ने देशी शराब की एक बहुत बड़ी खेप जब्त की थी. 47 पेटी अवैध शराब को उत्पाद पुलिस ने जब्त किया था. पटना मुख्यालय के निर्देश पर उत्पाद पुलिस के सख्त रवैये के कारण लोगों में खासकर महिला वर्ग खुश हैं. सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए सूबे व कटिहार में पूर्णत: शराब बंदी पर भी शीघ्र ही सरकार संभवत: किसी प्रकार का निर्णय लेगी. जिस कारण महिलाओं को शराबियों के द्वारा प्रताड़ना कम मिलेगी तथा उसके साथ छेड़ छाड़ व अन्य घटनाएं भी कम घटित होगी. उत्पाद पुलिस के द्वारा इस प्रकार के कार्रवाई से शराबियों में तो हड़कंप है .

अब शराब दुकानों में नहीं दिखती है भीड़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन