बिना लाइसेंस डीजे बजाया तो लगेगा 5 लाख का जुर्माना, मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त

Updated:
विज्ञापन

बरारी थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं मोहर्रम समिति के सदस्य.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Muharram Procession Rules Katihar: बरारी में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक. बिना लाइसेंस डीजे पर 5 लाख जुर्माने और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी.

विज्ञापन

बरारी (कटिहार) से हरजीत सिंह की रिपोर्ट:

Muharram Procession Rules Katihar: बरारी थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मोहर्रम समिति के पदाधिकारियों तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया.

बैठक की अध्यक्षता अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार ने की, जबकि संचालन थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने किया. इस दौरान सदर टू एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा ने मुहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

विज्ञापन

बिना लाइसेंस डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा ने स्पष्ट कहा कि मुहर्रम जुलूस में बिना लाइसेंस डीजे का उपयोग करने पर संबंधित संचालक पर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी जुलूस निर्धारित मार्ग और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुसार ही निकाले जाएं.

उन्होंने लोगों से त्योहार को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट, भड़काऊ टिप्पणी या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

खलीफाओं ने मांगी सुरक्षा व्यवस्था

बैठक में मौजूद मोहर्रम समिति के खलीफाओं ने बताया कि हजरत इमाम हसन और इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी जुलूस निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी जुलूस अधिकृत लाइसेंस के साथ तय मार्ग पर ही निकाले जाएंगे. साथ ही नशाखोरों और असामाजिक तत्वों से सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की मांग की.

समिति सदस्यों को बैच लगाने का निर्देश

अंचल पदाधिकारी और थानाध्यक्ष ने जिला प्रशासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि जुलूस के दौरान समिति के सदस्य पहचान के लिए बैच लगाकर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें. इससे पुलिस प्रशासन को भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सुविधा होगी.

अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या उपद्रव की स्थिति में दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कई गांवों से निकलेगा मुहर्रम जुलूस

बैठक में मरघीया, मक्कू टोला, अंसारी टोला, लक्ष्मीपुर मुस्लिम टोला, फकीर टोला, भंडारतल, शिशिया, बरेटा, जगदीशपुर और बारीनगर समेत कई क्षेत्रों से मुहर्रम जुलूस निकाले जाने की जानकारी दी गई.

बैठक में जिला पार्षद गुणसागर पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, अमरेंद्र सिंह संजू, अमरजीत सिंह, सरपंच अमीत यादव, मोहम्मद शाहबुद्दीन, अंजुम, अब्दुल कुदुस, आलम अंसारी, परमजीत सिंह, बदरूल मंसूरी, तारकेश्वर भारती, कनीय विद्युत अभियंता शिव शंकर कुमार, वार्ड पार्षद जितेंद्र यादव, हबीबूर रहमान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

और पढ़ें: मुहर्रम की तैयारी अंतिम चरण में, 62 इमामबाड़ों की सफाई पूरी, 40 स्थानों पर CCTV से होगी निगरानी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन