विधायक के भाई से 5 लाख की लूट

Updated:
विज्ञापन

बैंक से राशि लेकर लौट रहे प्राणपुर विधायक विनोद सिंह के भाई से दिन दहाड़े अपराधियों ने पांच लाख रुपये लूट कर फरार हो गया. कटिहार : शहर के नगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाका अमला टोला में बैंक से राशि लेकर लौट रहे प्राणपुर विधायक विनोद सिंह के भाई से दिन दहाड़े अपराधियों ने […]

विज्ञापन

बैंक से राशि लेकर लौट रहे प्राणपुर विधायक विनोद सिंह के भाई से दिन दहाड़े अपराधियों ने पांच लाख रुपये लूट कर फरार हो गया.

कटिहार : शहर के नगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाका अमला टोला में बैंक से राशि लेकर लौट रहे प्राणपुर विधायक विनोद सिंह के भाई से दिन दहाड़े अपराधियों ने पांच लाख रुपये लूट कर फरार हो गया. घटना के बाबत पीड़ित के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कटिहार बड़ी बथनाहा निवासी उपेंद्र कुमार सुमन पिता महाबीर सिंह शुक्रवार को तकरीबन 3.15 मिनट पर अपने एक सहयोगी के साथ अमला टोला स्थित एसबीआइ बाजार ब्रांच की शाखा से पांच लाख की राशि की निकासी कर उसे थैले में लेकर अपने पीछे मोटरसाइकिल पर सवार शरद गौर के हाथ में रुपये की थैला दे दिया और मोटरसाइकिल लेकर घर की ओर निकल गया.
अमलाटोला चौराहा पर स्थित नंदवानी हैंडलूम के पीछे से एक काले रंग की पल्सर पर सवार दो युवक आया और नोटों से भरे थैली में झपट्टा मारकर रुपये की थैली लेकर फरार हो गया. घटना को लेकर उपेंद्र ने अपराधियों का पीछा भी किया लेकिन वह सफल नहीं हुआ. घटना बाबत स्थानीय थाना में आवेदन देकर लूट की प्राथमिकी दर्ज करायी. वहीं नगर थानाध्यक्ष के एन सिंह को घटना की जानकारी मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंचे व मामले की तफ्तीश में जुट गयी .
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ सिद्धार्थ के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्र को सील कर पुलिस पदाधिकारी वाहन चेकिंग अभियान में जुट गये है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन