दूसरे दिन 13 परीक्षार्थी किया गये निष्कासित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कटिहार : इंटर परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को कदाचार के आरोप में 13 परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया. जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर आज भी दोनों पालियों में परीक्षा हुई. शहरी क्षेत्र के 19 व मनिहारी तथा बारसोई में 3-3 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई. इस दौरान […]
विज्ञापन
कटिहार : इंटर परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को कदाचार के आरोप में 13 परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया. जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर आज भी दोनों पालियों में परीक्षा हुई. शहरी क्षेत्र के 19 व मनिहारी तथा बारसोई में 3-3 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई.
इस दौरान पहली पारी में मनिहारी स्थित बीपीएसपी उच्च विद्यालय के परीक्षा केंद्र से पहली पारी में छह परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. कदाचार के आरोप में निष्कासित परीक्षार्थी पन्नालाल सुरेंद्र नारायण बालिका उच्च विद्यालय, इंद्रावति उच्च विद्यालय के हैं. जबकि कटिहार अनुमंडल अंतर्गत परीक्षा केंद्र सीताराम चमरिया डिग्री कॉलेज से एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित कर दिया.
एसआरसी डिग्री कॉलेज में परीक्षा से निष्कासित होने वाले छात्र सूर-तुलसी इंटर कॉलेज के हैं. जिला प्रशासन ने स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए आज भी कई प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे.
अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष नारायण ने बताया कि एसआरसी कॉलेज से एक परीक्षार्थी निष्कासित किये गये हैं. इस बीच दोनों पालियों के परीक्षा संपन्न होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीराम सिंह ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर आज भी स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न करायी गयी है. सात परीक्षार्थी को कदाचार के आरोपी में परीक्षा से निष्कासित की गयी है. संबंधित वीक्षक पर भी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










