राज्यपाल ने फैसल को किया सम्मानित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सालमारी के लाल इंजीनियर शाह फैसल को सृजनात्मक कार्य के लिए बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया. उनकी अनुपस्थिति में राज्यपाल के पूर्व परिसहाय रहे सह आइपीएस शिवदीप लांडे ने श्री शाह फैसल को सम्मानित किया. आजमनगर(कटिहार) : कुछ नया कर गुजरने के रास्ते कई परेशानियां आते हैं परंतु हौसले बुलंद हो, तो […]
विज्ञापन
सालमारी के लाल इंजीनियर शाह फैसल को सृजनात्मक कार्य के लिए बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया. उनकी अनुपस्थिति में राज्यपाल के पूर्व परिसहाय रहे सह आइपीएस शिवदीप लांडे ने श्री शाह फैसल को सम्मानित किया.
आजमनगर(कटिहार) : कुछ नया कर गुजरने के रास्ते कई परेशानियां आते हैं
परंतु हौसले बुलंद हो, तो मुश्किल भी आसान हो जाता है. इस क्रम में सालमारी के लाल इंजीनियर शाह फैसल को सृजनात्मक कार्य के लिए बिहार राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया. उनकी अनुपस्थिति में राज्यपाल के पूर्व परिसहाय रहे सह आइपीएस शिवदीप लांडे ने श्री शाह फैसल को सम्मानित किया.
फैसल की आरंभिक शिक्षा स्थानीय विद्यालयों, महाविद्यालयों, उच्च व मध्य विद्यालयों में हुई है. उनके पिता आरडीएस कॉलेज सालमारी के प्राचार्य थे. फैसल ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बेंगलुरू से की तथा वहीं सेवारत भी हुए. पढ़ाई के दौरान ही उनके मन में समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा हुआ था और उन्होंने जन सहयोग फाउंडेशन की नींव डाली तथा सन 2008 में बिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत कार्य के लिए बढ़-चढ़ कर योगदान दिया था.
उन्होंने नि:शक्तों, असहायों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया. उनको स्वावलंबी बनाने के साथ-साथ ट्राय साइकिल आदि भी उपलब्ध कराये. जिससे अनेक नि:शक्त स्वरोजगार कर जिंदगी निर्वाह कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










