पंचायत चुनाव 2026: डंडखोरा के निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम आबादी सूची जारी, जिला परिषद क्षेत्र में 68,055 जनसंख्या
डंडखोरा प्रखंड कार्यालय
Bihar Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच डंडखोरा प्रखंड के निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम जनसंख्या सूची जारी कर दी गई है. जिला परिषद क्षेत्र संख्या-16 की कुल आबादी 68,055 दर्ज की गई है, जबकि रायपुर पंचायत में अनुसूचित जनजाति की आबादी सबसे अधिक है.
कटिहार के डंडखोरा से संजय सिंह की रिपोर्ट:
Bihar Panchayat Election 2026: आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच डंडखोरा प्रखंड के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों की आबादी का अंतिम आंकड़ा प्रकाशित कर दिया गया है. अंतिम रूप से प्रकाशित प्रपत्र-1 के अनुसार जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-16 डंडखोरा की कुल जनसंख्या 68,055 दर्ज की गई है. इनमें अनुसूचित जाति (एससी) की आबादी 5,007 तथा अनुसूचित जनजाति (एसटी) की आबादी 20,913 है.
मुख्य बातें
प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार डंडखोरा प्रखंड में पंचायत समिति की कुल आठ सीटें हैं. इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों की आबादी और आरक्षित वर्ग की जनसंख्या भी जारी कर दी गई है.
पंचायत समिति क्षेत्रों की आबादी
प्रपत्र-1 के अनुसार पंचायत समिति प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की आबादी इस प्रकार है.
- क्षेत्र संख्या-1 (सौरिया): कुल आबादी 10,247, एससी 763, एसटी 1,770.
- क्षेत्र संख्या-2 (द्वाशय): कुल आबादी 11,000, एससी 885, एसटी 969.
- क्षेत्र संख्या-3 (भमरेली): कुल आबादी 10,550, एससी 348, एसटी 599.
- क्षेत्र संख्या-4 (डंडखोरा): कुल आबादी 11,593, एससी 600, एसटी 2,836.
- क्षेत्र संख्या-5 (रायपुर): कुल आबादी 6,528, एससी 446, एसटी 1,604. इसमें रायपुर पंचायत के वार्ड 1 से 7 शामिल हैं.
- क्षेत्र संख्या-6 (रायपुर): कुल आबादी 6,137, एससी 1,074, एसटी 1,751. इसमें रायपुर पंचायत के वार्ड 8 से 15 शामिल हैं.
- क्षेत्र संख्या-7 (महेशपुर): कुल आबादी 6,274, एससी 271, एसटी 796. इसमें वार्ड 1 से 7 शामिल हैं.
- क्षेत्र संख्या-8 (महेशपुर): कुल आबादी 5,726, एससी 620, एसटी 588.
मुखिया और सरपंच निर्वाचन क्षेत्रों का भी जारी हुआ आंकड़ा
ग्राम पंचायत मुखिया एवं ग्राम कचहरी सरपंच निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भी प्रपत्र-1 प्रकाशित किया गया है. इसके अनुसार सौरिया, द्वाशय, भमरेली और डंडखोरा पंचायतों की आबादी क्रमशः 10,247, 11,000, 10,550 और 11,593 है.
रायपुर पंचायत की कुल आबादी 12,665 दर्ज की गई है, जिसमें अनुसूचित जाति की आबादी 1,520 तथा अनुसूचित जनजाति की आबादी 3,355 है. वहीं महेशपुर पंचायत की कुल आबादी 12,000 है, जिसमें अनुसूचित जाति के 891 तथा अनुसूचित जनजाति के 1,384 लोग शामिल हैं.
रायपुर पंचायत में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति आबादी
प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार डंडखोरा प्रखंड की पंचायतों में रायपुर पंचायत में अनुसूचित जनजाति की आबादी सबसे अधिक 3,355 दर्ज की गई है. इसके बाद डंडखोरा पंचायत में 2,836 और सौरिया पंचायत में 1,770 अनुसूचित जनजाति की आबादी दर्ज की गई है. आगामी पंचायत चुनाव में आरक्षण निर्धारण और निर्वाचन क्षेत्रों के गठन में इन आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी.
और पढे: जब डीएम बने बच्चों के दोस्त : पूछे अल्फाबेट और गिनती, दत्तक ग्रहण संस्थान पूर्णिया का किया निरीक्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










