सात दिनों से लापता कैप्टन यूपी के फैजाबाद में मिले

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : पिछले छह फरवरी को कटिहार से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस से रहस्मय ढंग से लापता कैप्टन शिखरदीप फैजाबाद के कोतवाली थाने में शुक्रवार की रात पहुंचे और बताया कि वे अपहरणकर्ताओं के चुंगल से मुक्त हुए हैं. फैजाबाद की कोतवाली थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी आर्मी कैंप सहित कटिहार रेल एसपी को […]

विज्ञापन
कटिहार : पिछले छह फरवरी को कटिहार से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस से रहस्मय ढंग से लापता कैप्टन शिखरदीप फैजाबाद के कोतवाली थाने में शुक्रवार की रात पहुंचे और बताया कि वे अपहरणकर्ताओं के चुंगल से मुक्त हुए हैं.
फैजाबाद की कोतवाली थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी आर्मी कैंप सहित कटिहार रेल एसपी को दिया है. कटिहार एसआरपी के निर्देश पर रहस्मय ढंग से गायब हुए कैप्टन को लाने फैजाबाद पहुंच गयी है.
फिलहाल कैप्टन आर्मी को कैंप में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है. मेडिकल जांच उपरांत कैप्टन को कटिहार रेल पुलिस के सुपुर्द किया जायेगा. जिससे पूछताछ के पश्चात ही इस मामले का उद्भेदन हो पायेगा कि आखिर ट्रेन में कैप्टन के साथ क्या घटना घटी. उस रूट की रेल मार्ग थाना से बरामद नहीं होकर किसी अन्य रूट से बरामद हुआ है.
सात दिनों से लापता कैप्टन ने जब बीती देर रात फैजाबाद के कोतवाली थाना पहुंच कर जब अपहरण की बात कही तो थाना के अधिकारी व वरीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी आर्मी कैंप सहित एसआरपी कटिहार को दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन