जेएनवी में 463 परीक्षार्थी नीट की परीक्षा में हुए शामिल

Published by :RAJKISHOR K
Published at :04 May 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
जेएनवी में 463 परीक्षार्थी नीट की परीक्षा में हुए शामिल

जेएनवी में 463 परीक्षार्थी नीट की परीक्षा में हुए शामिल

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के कोलासी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में नीट परीक्षा का सेंटर बनाया था. विद्यालय में इस वर्ष पहली बार नीट जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के केंद्र के रूप में चयनित किया था. परीक्षा केंद्र पर कुल 480 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था. 463 परीक्षार्थियों ने समय पर पहुंचकर परीक्षा में हिस्सा लिया. जबकि शेष 17 परीक्षार्थी किसी कारणवश परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सके और उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी. परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासित माहौल देखा गया. प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की पहचान की जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन, और मेटल डिटेक्टर की मदद से सुरक्षा जांच की गयी. केंद्र पर शांतिपूर्ण और नकलमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, विद्यालय प्रबंधन और एनटीए की ओर से समुचित व्यवस्था की गई थी. विद्यालय प्राचार्य बृजेश कुमार ने बताया कि विद्यालय को नीट जैसे राष्ट्रीय महत्व की परीक्षा के आयोजन की ज़िम्मेदारी मिलना गर्व की बात है. हमने परीक्षा की पूरी व्यवस्था को सुचारु और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी जरूरी तैयारियाँ पहले से ही पूरी कर ली थी. परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. प्रत्येक कक्ष में पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे. विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए की गई थी. पेयजल, शौचालय एवं प्राथमिक चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई थी. परीक्षा में शामिल हुए कई छात्रों ने केंद्र की व्यवस्था की सराहना की और बताया कि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, विद्यालय प्रबंधन एवं सहयोगी स्टाफ की भूमिका की सराहना की जा रही है।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन