दिवाली व छठ पूजा के लिए 46 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

Updated at : 22 Sep 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
दिवाली व छठ पूजा के लिए 46 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

दिवाली व छठ पूजा के लिए 46 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

विज्ञापन

कटिहार आगामी त्योहार को देखते हुए पूर्वोत्तर के कटिहार रेल मंडल सहित अन्य रेल मंडल से तकरीबन चार दर्जन ट्रेनें चलेंगी. जिसमें मुंबई- कटिहार, जोगबनी- कोलकाता, अमृतसर- न्यू जलपाईगुड़ी सहित अन्य कई ट्रेनें शामिल हैं. बता दें कि आगामी पूजा, दिवाली और छठ त्यौहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर कई फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अधिसूचना जारी की है. ये ट्रेनें त्यौहारों के मौसम के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधाएं प्रदान करेंगी. ये स्पेशल ट्रेनें कटिहार, सोनपुर, दौरम मधेपुरा, मनिहारी, अगरतला, धर्मनगर, न्यू तिनसुकिया, एसएमवीटी बेंगलुरु, अमृतसर, न्यू जलपाईगुड़ी, गोमती नगर, किशनगंज, नरकटियागंज, पटना, डिब्रूगढ़, गोरखपुर, सिलचर, नाहरलगुन, कोलकाता और गुवाहाटी जैसे महत्वपूर्ण गंतव्यों को जोड़ेंगी. यह सेवाएं सितंबर और दिसंबर के बीच अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार दैनिक, साप्ताहिक और त्रि-साप्ताहिक आधार पर चलेंगी. इसके अतिरिक्त, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे अपने जोन से आवागमन करने वाली अन्य जोनल रेलवे के स्वामित्व वाली ट्रेनों का परिचालन कर यात्रियों की आवाजाही को भी सुविधाजनक बनायेगा. इनमें मुंबई-कटिहार, एसएमवीटी बेंगलुरु-नारंगी, चर्लपल्ली-नाहरलगुन, शालिमार-रंगापाड़ा नॉर्थ, आगरा छावनी-जोगबनी, कोलकाता-न्यू जलपाईगुड़ी, हावड़ा-लामडिंग, आनंद विहार-जोगबनी और अन्य के बीच सेवाएं शामिल हैं. फेस्टिव सीज़न के लिए कुल 23 जोड़ी (46 ट्रेनें) चलाई जाएंगी. इन फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत का उद्देश्य यात्रियों को आरामदायक यात्रा प्रदान करना और फेस्टिव सीज़न के दौरान सुचारू आवागमन सुनिश्चित करना है. कपिंजल किशोर शर्मा, मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी एनएफ रेलवे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन