सिमरी बख्तियारपुर से चोरी के 4.89 लाख रुपये जुराबगंज से बरामद

Published by :RAJKISHOR K
Published at :06 May 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
सिमरी बख्तियारपुर से चोरी के 4.89 लाख रुपये जुराबगंज से बरामद

कोढ़ा थाना पुलिस ने 4.89 लाख की नकद राशि कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज से बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

कोढ़ा. कोढ़ा थाना पुलिस ने सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में बाइक की डिक्की तोड़कर चोरी गयी 4.89 लाख की नकद राशि कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज से बरामद कर लिया है. 3 मई 2025 को सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 148/25, भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) के तहत अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति की बाइक की डिक्की तोड़कर 4 लाख 89 हजार की बड़ी रकम उड़ा ली थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सहरसा पुलिस ने जांच शुरू की. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोर की पहचान की. जांच के क्रम में पता चला कि मुख्य आरोपित कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज, वार्ड संख्या एक, कोढ़ा निवासी राहुल कुमार उर्फ अभिषेक कुमार उर्फ फुद्दू, पिता कजुआ उर्फ आजाद यादव के घर पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान आरोपित घर पर मौजूद नहीं था. लेकिन उसके घर की तलाशी में चोरी गई पूरी राशि 4,89,000 नगद बरामद की गयी. कोढ़ा पुलिस ने बरामद रकम को आवश्यक कागजी प्रक्रिया के उपरांत सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी को सुपुर्द कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन