थाना में दर्ज कांड में 38 व शराब मामले में 32 लोग गिरफ्तार
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में लगातार वाहन चेकिंग अभियान तथा छापेमारी की गई.
विज्ञापन
कटिहार
एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के मामले में 32 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में लगातार वाहन चेकिंग अभियान तथा छापेमारी की गई. जिला पुलिस ने शराब के मामले में एक दिन की कार्रवाई में 32 आरोपित को गिरफ्तार कर 43.77 लीटर शराब बरामद किया है. पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सेमापुर थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चार आरोपित को गिरफ्तार किया है.एसपी के निर्देश पर की गई कार्रवाई
एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसपी के निर्देश पर कांड निष्पादन में तेजी लाने को लेकर जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दर्ज कांड में 38 आरोपित को गिरफ्तार किया है. जबकि एक दिन में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या कुल 74 रही. जमानतीय वारंट में 35 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. अपहरण के मामले में एक अभियुक्त, दहेज हत्या के मामले में एक अभियुक्त, हत्या के प्रयास में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










